राहुल गांधी की ब्रेकफास्ट मीटिंग से 'AAP'-BSP ने बनाई दूरी, बिखरा-बिखरा दिखा विपक्ष
नई दिल्ली, 03 अगस्त। पेगासस कांड और किसान आंदोलन को लेकर इस वक्त कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरे विपक्ष को एक करने में जुटी हुई है और इसी कोशिश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं को कांस्टीट्यूशन क्लब में नाश्ते पर आमंत्रित किया था लेकिन मगर इस खास बैठक से आप और बसपा दूर ही रहीं। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टियों से अपील करते हुए कहा, 'हमें भाजपा और आरएसएस की आवाज दबाने के लिए एकजुट होना होगा।'

Recommended Video
आपको बता दें कि राहुल गांधी की मीटिंग में राजद, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, जेएमएम, सीपीआईएम समेत अन्य कई दलों के नेता शामिल हुए हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी की ओर से इसमें कोई शामिल नहीं हुआ है।
' हम पेगासस-किसानों के मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे'
आपको बता दें कि संसद का मानसनू सत्र 19 जुलाई को शुरू हुआ था लेकिन पेगासस के मुद्दे पर विपक्ष की जांच की मांग और सरकार के इस पर राजी ना होने की वजह से संसद में अभी तक सुचारू रूप से कोई भी काम नहीं हो पाया है। इससे पहले भी बीते बुधवार को संसद की कार्यवाही से पहले विपक्ष की संयुक्त बैठक हुई थी जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम महंगाई, पेगासस और किसानों के जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करना चाहते। हम इन सारे मुद्दों पर केवल सदन में चर्चा चाहते हैं। मोदी सरकार को बहस से डर लगता है। इसका एकमात्र कारण है कि संसद में चर्चा करने से मोदी सरकार की राष्ट्र विरोधी, अलोकतांत्रिक मंशा देशवासियों के समक्ष स्पष्ट हो जाएगी। मोदी सरकार हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आक्रमण बंद करे।
कांग्रेस न सदन चलने देती है और न चर्चा होने देती है: PM
जबकि राहुल गांधी के इस बयान से एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर संसद की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस न सदन चलने देती है और न चर्चा होने देती है, वो जानबूझकर ऐसा करती है। पीएम मोदी ने तल्ख शब्दों में कहा था कि कांग्रेस संसद की बैठकों का बहिष्कार कर रही है,उन्हें चर्चा के लिए बुलाया जाता है तो वो आते नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications