राहुल में शासक का स्वभाव नहीं: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय का यह साक्षात्कार शनिवार को प्रसारित हुआ। कांग्रेस नेता ने कहा, "स्वभाव से वह शासक नहीं हैं। उनका स्वभाव उस व्यक्ति जैसा है जो अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहता है।" दिग्विजय का बयान ऐसे समय में आया है, जब राहुल और उनकी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नेतृत्व क्षमता को लेकर पार्टी के नेता और पार्टी के बागी आलोचना कर रहे हैं।
पार्टी महासचिव व पार्टी के गोवा मामलों के प्रभारी दिग्विजय पार्टी के कामकाज का जायजा लेने और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर थे। दिग्विजय ने कहा कि उन्होंने राहुल को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका स्वीकारने की सलाह दी थी, जो जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खड़गे को दी गई है।
उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में विपक्ष का स्थान अनिवार्य है। कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है, हमारे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी।"












Click it and Unblock the Notifications