Bag Politics: आखिर राहुल गांधी के इस काले बैग में है क्या-सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म

नई दिल्ली। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी के सहारे हाशिए पर आई पार्टी गुजरात और हिमाचल दोनों जगह सत्ता में कायम होने का ख्वाब देख रही है। अब तक राहुल गांधी को किसी भी चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई है, बावजूद इसके राहुल का ही हाथ थामे पार्टी अपने अस्तित्व को बचाने में जुटी है। दोनों ही जगह की चुनाव रैलियों में कांग्रेस साम, दाम, दंड, भेद के जरिए जुटी हुई है लेकिन इसी बीच एक बड़ी चीज देखने को मिल रही है, जिस पर भाजपा को मिर्ची लग सकती है। दरअसल पिछले काफी वक्त से कांग्रेस राहुल की इमेज बदलने में लगी हुई है, वैसे राहुल गांधी के अंदर भी काफी परिवर्तन देखा जा रहा है। वो लोगों से मिल रहे हैं, उनसे बातें कर रहे हैं और सेल्फी खिंचवा रहे हैं लेकिन इन सबके बीच एक और चीज है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वो है राहुल गांधी का काला बैग, जो कि उनके कंधे पर हमेशा शोभायमान रहता है, जहां भी वो जाते हैं।

Bag Politics: आखिर राहुल गांधी के इस काले बैग में है क्या?

गौरतलब है कि गुजरात में कांग्रेस की नवसर्जन यात्रा के तीसरे चरण के लिए जब राहुल एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने कंधे पर काले रंग का बैग टांग रखा था तो वहीं जब वो रायबरेली में हुए एनटीपीसी हादसे में शिकार हुए लोगों के परिवार वालों से मिलने के लिए रवाना हुए थे, तो भी उनके पास काला बैग था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहुत सारी बातें हो रही हैं। लोग ये जानने को बेकरार हैं कि आखिर राहुल बाबा के इस बैग में है क्या, जो हमेशा उनके साथ रहता है।

Bag Politics: आखिर राहुल गांधी के इस काले बैग में है क्या?

कुछ लोगों को राहुल का ये रफ-टफ गेटअप अच्छा लग रहा है तो कुछ को ये सब नाटकीय लगता है। कुछ लोगों ने राहुल पर इसके लिए तंज कसा है कि वो बैग के सहारे सत्ता में नहीं आ सकते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने बैग के सामानों पर कयास लगाया है। कहा जा रहा है कि इस बैग में राहुल अपने कुछ कपड़े और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें रखते हैं, जैसे कि मोबाइल चार्जर वगैरह।

राहुल का ये रूप एक प्लान

वैसे कुछ लोगों ने ये भी कहा कि राहुल का ये रूप एक प्लान है, जिसके जरिए कांग्रेस उन्हें आम इंसान की तरह पेश करना चाहती है क्योंकि बीजेपी हमेशा राहुल पर तंज कसती आई है कि राज परिवार के पुत्र को गरीबों के बारे में कैसे पता चलेगा। फिलहाल सच क्या है ये तो राहुल गांधी ही जाने लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि राहुल इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, अब लोग उनसे प्रभावित हैं या नहीं, इसका फैसला चुनाव नतीजे आने पर ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+