कांग्रेस नेता आरके राय ने राहुल गांधी को बोला गधा, हुए निलंबित, देखें वीडियो

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी विधायक को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

रायपुर। अभी तक तो विपक्षी दल ही कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करते थे लेकिन इस बार तो कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है, जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा है। जी हां हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी विधायक आरके राय की, जिन्होंने कहा था कि राहुल गांधी गधे हैं तो घोड़ा कैसे कह दूं।

जिसके बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से निलंबित कर दिया है। इस बारे में मीडिया को जानकारी कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने दी। जिसके बाद आरके राय ने कहा कि उनके खिलाफ इसलिए कार्रवाई की गई क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के गुंडरदेही विधानसभा सीट से विधायक आरके राय पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी माने जाते हैं। राय को पुलिस सेवा से राजनीति में लाने का श्रेय अजीत जोगी को ही जाता है। जोगी के कहने पर ही राय ने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ा था।

देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+