क्या होता है Aikido गेम? जिसमें राहुल गांधी को मिला है ब्लैक बेल्ट

नई दिल्ली। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स में संबोधन के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने खुलासा किया कि वो एकिडो खेल में ब्लैक बेल्ट हैं। राहुल गांधी ने यह खुलासा भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह के पूछे एक सवाल पर किया। विजेंदर सिंह के सवाल का जबाव देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने बहुत सारे खेल खेलें हैं। तैराकी भी की है और एकिडो खेल में वो ब्लैक बेल्ट हैं। आइए जानते है इस खेल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

जापानी मार्शल आर्ट है एकिडो

जापानी मार्शल आर्ट है एकिडो

एकिडो एक जापानी खेल है। यह मार्शल आर्ट का ही एक प्रकार है। एकिडो को थ्रोइिंग, ज्वाइंट लाकिंग और स्ट्राइकिंग तकनीक के साथ जापान के पारंपरिक हथियार, तलवार और चाकू के साथ खेला जाता है। बीसवीं सदी के शुरूआत में मोरीहाई उशिबा ने इस खेल की खोज की थी। उशिबा ने इससे पहले विलुप्त हो रही बहुत सी मार्शल आर्ट की तकनीकों का अध्ययन किया था।

दुनिया में सबसे फेमस मार्शल आर्ट

दुनिया में सबसे फेमस मार्शल आर्ट

एकिडो जापान की सैंकडों साल पुरानी मार्शल आर्ट के नॉलेज का प्रतिनिधित्व करती है। एकिडो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा अभ्यास की जाने वाली मार्शल आर्ट तकनीक है। इस खेल की सबसे खास बात यह है कि एकिडो के खिलाड़ी एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग करते हैं। इस खेल में अपने विरोधी को जमीन पर गिराकर या उसे चोट पहुंचा कर नहीं जीतते हैं बल्कि इस खेल में आप को जीत के लिए अपने विरोधी से अच्छे अभ्यासों और तकनीकों का प्रदर्शन करना होता है।

अपनी शादी को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

अपनी शादी को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

विजेंदर सिंह ने इसी कार्यक्रम में राहुल गांधी से यह भी पूछा कि वो शादी कब करेंगे? राहुल गांधी ने इस सवाल के जबाव में कहा कि ये तो किस्मत की बातें हैं और मैं किस्मत पर भरोसा करता हूं, जब शादी होगी हो जाएगी। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि सरकार और जनता के बीच सबसे जरूरी कोई चीज है तो वो है विश्वास और सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। सरकार हर नागरिक को चोर बताने पर तुली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+