लद्दाख विवाद पर बोले राहुल गांधी- समझ मजबूत और नजरिया कमजोर, ये सही नहीं
नई दिल्ली, 3 जून: पिछले साल मई में लद्दाख और सिक्किम में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की झड़प हुई। कुछ दिनों बाद तो सिक्किम में हालात सामान्य हो गए, लेकिन लद्दाख में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ठंड आते ही चीनी सेना ने पीछे हटने का फैसला किया था, लेकिन अब फिर से वो एलएसी पर नापाक हरकतों को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है।
Recommended Video

राहुल ने ट्विटर पर एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया। जिसमें बताया गया कि चीनी सेना का खतरा, सीमा विवाद नहीं है, इस बात को भारतीय नेताओं को समझना चाहिए। आर्टिकल के साथ राहुल ने जैपनीज फिलॉस्पर Miyamoto Musashi की लाइन कोट करते हुए कहा कि अगर किसी की समझ मजबूत हो और नजरिया कमजोर, तो ये सही नहीं है। रणनीति ऐसी बनानी चाहिए कि आगे की चीजें भी आपको पास लगे। अगर कोई चीज नजदीक भी तो उसे दूरगामी नजरिये से देखें, दीर्घकाल तक होने वाले प्रभावों के भी बारे में सोचें।

ठंड कम होते ही चीनी एक्टिव
नवंबर-दिसंबर आते ही लद्दाख में पारा शून्य से नीचे चला जाता है। ऐसे हालात में भारतीय सेना के जांबाज एलएसी के पास के इलाकों में डटे रहे, लेकिन इसी बीच कई चीनी सैनिकों की मौत की खबर सामने आई। जिसके बाद मौसम को देखते हुए चीन ने पीछे हटने का फैसला किया था। हाल ही में कुछ सेटेलाइट इमेज सामने आई थीं, जिसमें चीनी सेना के टेंट, हथियार आदि दिख रहे थे। जिससे साफ है कि लद्दाख में फिर से चीन कोई नई प्लानिंग कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना भी सतर्क है और मौजूदा वक्त में सेना प्रमुख कश्मीर के दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications