हम अगले चुनाव में बीजेपी को हराने जा रहे हैं: राहुल गांधी
नई दिल्ली। यूपीए की अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने रविवार को तमिलनाडु में दिवंगत द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया। द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेता और जानीमानी शख्सियत मौजूद थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मुझमें मोदी को हराने की ताकत हैं। सभी अगले चुनाव में साथ मिलकर बीजेपी को हराने जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, करुणानिधि जी ने इस देश के संस्थानों को बचाया था। आज हमारे पास ऐसी सरकार है, जो हमारे देश और तमिलनाडु की आवाज, संस्कृति और संस्थानों पर हमला कर रही है। करुणानिधि जी की याद में भारत की सभी आवाजें अगले चुनाव में साथ मिलकर बीजेपी को हराने जा रही हैं। हम भारत के विचारों के नष्ट नहीं होने देखे। हम अपने संस्थानों, सुप्रीम कोर्ट, आरबीआई, ईसी को खत्म नहीं होने देंगे। हम सब एक साथ खड़े होकर ऐसा नहीं होने देगें।
वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, मेरी इच्छा है कि, करुणानिधि के मार्गदर्शन में सभी पार्टियां एकजुट होकर एक दूसरे को मजबूत करें। जैसा कि हम जानते हैं कि, देश की कुछ राजनैतिक ताकतें हमारे संवैधानिक मूल्यों और भारत के विचार को नष्ट करने की कोशिश कर रही हैं। हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications