कांग्रेस नेताओं को राहुल की दो टूक- काम करना होगा, केवल अनुभव के आधार पर नहीं मिलेगा टिकट

तेलंगाना दौरे पर राहुल गांधी ने प्रदेश की एक्टेंडेड कांग्रेस कमेटी को संबोधित किया। बैठक के दौरान राहुल ने दो टूक कहा, पार्टी को मजबूत बनाने का काम नहीं किया तो टिकट नहीं मिलेगा।

हैदराबाद, 7 मई : तेलंगाना दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक को संबोधित किया। उन्होंने टिकट बंटवारे पर कहा कि भले ही नेताओं को लंबा अनुभव हो, लेकिन पार्टी के लिए काम नहीं करने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा।

Recommended Video

    Asaduddin Owaisi का Rahul Gandhi को चैलेंज, कहा Hyderabad से जीत कर दिखाएं चुनाव | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में कहा, यदि आप काम करते हैं, तो आपको इनाम मिलेगा। यदि काम नहीं करेंगे, तो वर्षों के अनुभव के बावजूद कांग्रेस टिकट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट बंटवारा जमीनी प्रतिक्रिया पर आधारित होगा।

    किसानों और तेलंगाना कांग्रेस की साझेदारी ?
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के लिए पहला मील का पत्थर वारंगल घोषणा है। राहुल गांधी ने कहा कि पहला काम तेलंगाना की जनता को वारंगल डिक्लरेशन को समझाना है। उन्होंने कहा कि वारंगल डिक्लरेशन कांग्रेस और तेलंगाना के किसानों के बीच साझेदारी की तरह है।

    राहुल गांधी के दौरै पर टीआरएस
    बता दें कि राहुल गांधी के दौरे से पहले तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी- तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने राहुल के दौरे को राजनीतिक करार दिया था। टीआरएस विधायक के कविता ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को किसानों के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है और वे केवल राजनीति करने तेलंगाना दौरे पर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में नहीं कर सकेंगे प्रोग्राम, हाईकोर्ट में याचिका खारिज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+