NEET परीक्षा को लेकर अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए कह दी बड़ी बात

नीट परीक्षा में जिस तरह से गड़बड़ी का मामला सामने आया है, उसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि हम विपक्ष की जिम्मेदारी को निभाते हुए देश के युवाओं के साथ खड़े हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर मौन धारण किए हैं। यह योजनाबद्ध तरीके से किया गया भ्रष्टाचार है।

rahul gandhi

राहुल ने कहा NEET परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ पर भी नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह मौन धारण किए हुए हैं।

बिहार, गुजरात और हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों से साफ है कि परीक्षा में योजनाबद्ध तरीके से संगठित भ्रष्टाचार हुआ है और ये भाजपा शासित राज्य पेपर लीक का एपिसेंटर बन चुके हैं।

हमारे न्यायपत्र में पेपर लीक के विरुद्ध सख्त कानून बना कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने की हमने गारंटी दी थी। विपक्ष की ज़िम्मेदारी निभाते हुए हम देश भर के युवाओं की आवाज़ सड़क से संसद तक मज़बूती से उठा कर और सरकार पर दबाव डाल कर ऐसी कठोर नीतियों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मसले पर आज कहा कि अगर नीट परीक्षा के आयोजन में 0.001 फीसदी की गड़बड़ी हुई है तो इसकी सघन जांच होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद राहुल गांधी ने सीधे पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा किया है।

सुप्रीम कोर्ट के वेकेशन बेंच ने नीट परीक्षा के मामले में सुनवाई की। जस्टिस विक्रम नाथ और एसवीएन भट्टी ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की पूरी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। गौर करने वाली बात है कि नीट परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कराया था। भारत में सभी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन एनटीए कराता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+