बिल्किस बानों के दोषियों की रिहाई पर बोले राहुल गाधी, प्रधानमंत्री जी देश आपकी कथनी करनी में अंतर देख रहा
नई दिल्ली, 17 अगस्त। गुजरात सब जेल से जिस तरह से बिल्किस बानो बलात्कार कांड के दोषी बाहर आए उसके बाद से विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर इसको लेकर तीखा हमला बोला है। दरअसल गुजरात में गोधरा कांड के बाद 2002 में बिल्किस बानों के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था, जिसमे 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इन लोगों को गोधरा के उप कारागार में कैद किया गया था, लेकिन गुजरात सरकार ने अपनी क्षमा नीति के तहत इन लोगों की रिहाई की मंजूरी दे दी।
Recommended Video

बिल्किस बानो बलात्कार कांड के दोषियों की रिहाई के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करके पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट करके लिखा 5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।
बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 11 दोषियों को 21 जनवरी 2008 में सामूहिक बलात्कार का दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इन लोगों पर बलात्कार के साथ परिवार के सात सदस्यों की हत्या का भी जुर्म साबित हुआ था। इस फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा ता। दोषियों ने जेल के भीतर 15 साल से अधिक की सजा काट ली थी, जिसके बाद इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां कोर्ट ने गुजरात सरकार से उनकी सजा पर क्षमा करने पर गौर करने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद सरकार की ओर से एक समिति का गठन किया गया था।
पंचमहल के आयुक्त सुजल मायत्रा को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कहा कि कमेटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि सभी 11 दोषियों को क्षमा कर दिया जाए। इस बाबत सरकार को सिफारिश भेजी गई थी और उनकी रिहाई का निर्देश दे दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications