बेरोजगारी, महंगाई, को लेकर पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- इन्हें ध्यान भटकाने के विज्ञान में महारत हासिल
नई दिल्ली, 26 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, प्रधानमंत्री को लोगों का ध्यान भटकाने के विज्ञान में महारत हासिल है। राहुल ने कहा कि लेकिन उनकी यह महारत इन तबाही से लोगों का ध्यान नहीं हटा सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए के 78 तक पहुंच गया, एलआईसी की वैल्यू को 17 बिलियन डॉलर का नुकसान, महंगाई 30 साल के सबसे उच्च स्तर पर, बेरोजगारी अपने रिकॉर्ड स्तर पर और डीएचएफएल में अबतक का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा। एक तरफ जहां भारत के लोग संघर्ष कर रहे हैं प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अपनी अगली योजना बना रहे हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा था, एक तरफ देश के परमवीर और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री का घमंड और तानाशाही। क्या नए भारत में सिर्फ मित्रों की सुनवा होगी, देश के वीरों की नहीं। राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा किया था, जिसमे लिखा है अग्निपथ योजना सेना को बर्बाद कर देगी। इसमे कहा गया है कि यह योजना पाकिस्तान और चीन को फायदा पहुंचाएगी, यह योजना सबपर थोपी गई है, यह तानाशाही के समान है।
राहुल गांधी अग्निपथ योजना को लेकर लगातार केंद्र पर हमलावर हैं। इससे पहले एक ट्वीट में राहुल गांधी ने सेना में भर्ती के आंकड़े को साझा किया था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था, पिछले 2 साल में सेना में एक भी भर्ती नहीं हुई है। 2018-19 में 53431 भर्ती, 2019-20 में 80572, 2020-21 में शून्य, 2021-22 में शून्य। चार साल के ठेके पर अग्निवीर लाकर भाजपा ने लाखों युवाओं के देश सेवा के सपने को तोड़ा है। इन आंसुओ से ऐसा सैलाब उठेगा जो प्रधानमंत्री के सत्ता के घमंड को तोड़ कर रख देगा। राहुल गांधी ने एक युवक के वीडियो को भी साझा किया है जिसमे वह अग्निपथ योजना को लेकर काफी दुखी है।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications