बेरोजगारी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- भारत को जुमला, चीन को रोजगार
नई दिल्ली, 04 फरवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत के लिए जुमला और चीन को नौकरी। मोदी सरकार ने भारत में असंगठित सेक्टर को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया। सरकार ने एमएसएमई को बर्बाद कर दिया जो सर्वाधिक रोजगार का सृजन करता है। राहुल गांधी ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर करके मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोला है।
Recommended Video

राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमे बेरोजगारी से जुड़े आंकड़ों को साझा किया गया है। वीडियो में कहा गया कि मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया की बात की थी लेकिन हम फिर भी सिर्फ चीन से खरीदारी करते हैं। यूपी सरकार की तुलना में भारत सरकार ने चीन से खरीद को लगभग दोगुना किया है। 2021 में चीन से आयात में 46 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। भारत में बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिम मोदी सरकार चीन के विकास को सुनिश्चित कर रही है।
बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि इस सरकार की सिर्फ एक ही नीति थी पाकिस्तान और चीन को अलग करना,लेकिन इसमे ये बुरी तरह से विफल हुए हैं। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान और चीन काफी करीब आए हैं। राहुल गांधी के इस बयान की सरकार के कई मंत्रियों ने काफी आलोचना की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि राहुल गांधी को इतिहास के कुछ पाठ की जरूरत है। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा था कि हम इस बयान का समर्थन नहीं करते हैं।
JUMLA for India
JOBS for China!Modi Government has destroyed the Unorganised Sector and MSMEs that create the most jobs.
Result: 'Make In India' is now 'Buy from China' pic.twitter.com/nZRUsYxgkP
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications