एयरपोर्ट पर रोके गए राहुल गांधी तो वीडियो साझा करके सरकार पर बोला हमला

Recommended Video

    Rahul Gandhi: Srinagar Airport पर जो हुआ वो 'Draconian' था । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जिस तरह से जम्मू कश्मीर के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे और उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया गया, उसके बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके सरकार पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि निर्दयी प्रशासन और क्रूर सेना को जम्मू कश्मीर के लोगों के खिलाफ छोड़ दिया गया है। दरअसल राहुल गांधी तमाम विपक्षी दल के नेताओं के साथ कश्मीर पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया था।

    rahul gandhi

    जिसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि पिछले 20 दिन से जम्मू कश्मीर के लोगों की स्वतंत्रता, समाज में आजादी को छीन लिया गया है। विपक्ष के नेताओं, प्रेस के लोगों को क्रूर प्रशासन का सामना करना पड़ रहा है, हमने जब शनिवार को यहां जाने की कोशिश की तो हमे वहां जाने नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने श्रीनगर में प्रशासन के साथ हुई बहस का वीडियो साझा किया है, जिसमे वह कहते हैं कि सरकार ने ही मुझे यहां न्योता दिया था आने, लेकिन आप लोग मुझे जाने नहीं दे रहे हैं। एक तरफ सरकार कह रही है कि यहां सबकुछ सही है, दूसरी तरफ आप मुझे जाने नहीं दे रहे हैं, अगर सबकुछ ठीक है तो आप मुझे क्यों नहीं जाने दे रहे हैं।

    बता दें कि जम्मू कश्मीर का दौरा करने के लिए विपक्ष के 12 नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कश्मीर पहुंचे थे, ताकि वह जमीनी हालात का मुआयना कर सके, लेकिन उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट के बाहर नहीं जाने दिया गया, शनिवार की शाम को ही उन्हें वापस विमान से दिल्ली आना पड़ा। दिल्ली वापस आने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि घाटी में हालात सामान्य नहीं हैं। हम कश्मीर के हालात का जायजा लेना चाहते थे, लेकिन हमे एयरपोर्ट के बाहर ही नहीं जाने दिया गया। यही नहीं राहुल ने कहा कि हमारे साथ मीडिया के लोगों के साथ बदसलूकी की गई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+