लाठीचार्च के बाद हाईवे बंद करने की तैयारी में हैं किसान

नई दिल्ली, 29 अगस्त। कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आलोचना की है। लाठीचार्ज के दौरान घायल एक किसान की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, फिर खून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया है हिंदुस्तान का। बता दें कि शनिवार को किसान करनाल की ओर मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शनकारी किसान भाजपा की बैठक के खिलाफ बैठक स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकर शामिल थे। लेकिन इसी दौरान जब हाईवे पर किसानों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोप है कि पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमे 10 किसान घायल हो गए हैं।

Rahul gandhi

प्रदर्शनकारी करनाल से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर बस्तारा टोल प्लाजा पर मौजूद थे, जहां लाठीचार्ज में 8-10 किसान घायल हो गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हमने हल्का बल प्रयोग किया है जिससे कि जो प्रदर्शनकारी हाईवे को रोक रहे थे उन्हें वहां से हटाया जा सके और ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जा सके। पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी कार्रवाई के खिलाफ बाहर आएं और सभी हाईवे को ब्लॉक कर दें।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा ने भी पुलिस की कार्वाई की आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके घायल किसनों की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, करनाल में किसानों पर हुआ लाठीचार्ज न सिर्फ अलोकतांत्रिक है बल्कि अमानवीय भी है। हम इसकी निंदा करते हैं। लोकतंत्र में सभी को अपना विरोध दर्ज करने का संवैधानिक हक है। लाठी-गोली से सरकार नहीं चला करती, लोगों का दिल जीतकर सरकार चलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+