अमेरिका में दो घंटे राहुल गांधी को इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए करना पड़ा इंतजार, बोले- 'मैं आम आदमी हूं'
राहुल गांधी तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें इमिग्रेशन क्लियरेंस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जब लाइन में लगे लोगों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी हूं, अब सांसद नहीं हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। अमेरिका के दौरे पर राहुल गांधी यहां रह रहे भारतीयों से मुलाकात करेंगे, साथ ही अमेरिकी सांसदों के साथ भी मुलाकात करेंगे।
अमेरिका पहुंचने पर राहुल गांधी का सैम पित्रोदा ने स्वागत किया। इस दौरान कई अन्य कांग्रेस के नेता भी यहां मौजूद थे। अहम बात यह है कि राहुल गांधी जब अमेरिका पहुंचे तो उन्हें इमिग्रेशन पर दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी को इमिग्रेशन पर क्लियरेंस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा
जब राहुल गांधी अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को पहुंचे तो इस दौरान कतार में खड़े लोगों ने उनके साथ सेल्फी क्लिक कराई। जो लोग राहुल गांधी के साथ फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे, उन्होंने भी सेल्फी क्लिक कराई।
जब लोगों ने राहुल गांधी से पूछा कि आप लाइन में क्यों खड़े हैं तो राहुल ने कहा कि मैं आम आदमी हूं, मुझे अच्छा लगता है, अब मैं सांसद नहीं हूं। बता दें कि राहुल गांधी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ चर्चा करेंगे। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और वॉशिंगटन डीसी में कांग्रेस के सांसद और थिंक टैंक से मुलाकात करेंगे।
बता दें कि पिछले हफ्ते सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस यात्रा का लक्ष्य दोनों देश के असल लोकतंत्र के बीच साझा मूल्यों को साझा करना है। इस दौरान राहुल गांधी अमेरिका में भारतीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
बता दें कि राहुल गांधी को हाल ही में नया साधारण पासपोर्ट मिला है। दिल्ली कोर्ट के क्लियरेंस के बाद रविवार को राहुल गांधी को नया पासपोर्ट दिया गया है। राहुल गांधी ने इससे पहले साधारण पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इससे पहले उनके पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट था, हालांकि उस दौरान राहुल सांसद थे।
बता दें किगुजरात कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई थी। यही वजह है कि उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट भी उनसे छिन गया और अब राहुल गांध को साधारण पासपोर्ट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications