राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या बोले गुलाम नबी आजाद? जानिए
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या बोले गुलाम नबी आजाद? जानिए
डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम निर्णय दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ये एक अच्छीा बात है। डीपीए चीफ ने कहा कि अवमानना मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा, "यह अच्छी बात है...उनकी अयोग्यता का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। वह वही काम कर रहे थे जो वह पहले एक सांसद के रूप में ऐसा कर रहे थे।"
शुक्रवार को पीएम मोदी के सरनेम को लेकर टिप्पणी पर दोष सिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। ऐसे में राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। मामले में याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राहुल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मामले की सुनवाई कर रही तीन जस्टिस की बेंच ने कहा, "निचली अदालत के जज की ओर से अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, ऐसे में अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन क्या बोले?
राहुल गांधी की कोर्ट से बड़ी राहत मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा कि सत्य की ही जीत हुई। हम राहुल गांधी जी को राहत देने वाले माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय दिया गया है। लोकतंत्र की जीत हुई है। संविधान को बरकरार रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications