Rahul Gandhi flying kiss: फ्लाइंग किस किसे-किसे दी जा सकती है? जानें क्या होते हैं इसके मायने?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब Flying kiss' के कारण चर्चा में हैं। बुधवार को लोकसभा में भाषण देने के बाद जब वो सदन से निकले तो उन्होंने भाजपा सांसदों की ओर देखकर फ्लाइंग किस कर दिया। संसद में 'फ्लाइंग किस' किए जाने के बाद राहुल गांधी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के इस व्यवहार को अभ्रद और असोभनीय करार दिया है वहीं लगभग भाजपा की लगभग 20 सांसदों और मंत्री ने ओम बिरला को लिखित शिकायत की है।
जिसके बाद माना जा रहा है कि रााहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई, लेकिन लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी जिस कथित फ्लाइंग किस इशारे के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं, आइए 'फ्लाइंग किस'किसको-किसको दे सकते हैं और जानिए कुछ खास बातें...

kiss से Flying kiss' कैसे है अलग
kiss या चुंबन चाहे जिस तरीके का हो वो प्रेम और स्नेह के प्रतीक ही होता है। गर्मजोशी और प्यार का इजहार करने के लिए लोग kiss करते हैं और दूर से अपनी उंगलियों के पोरों को चूम कर लोग अपने प्यार जताने के लिए फ्लाइंग किस कहते हैं। अक्सर जाते समय लोग अपने प्यार जताने के लिए फ्लाइंग किस करते हैं।
एक्टर -एक्टर्स अक्सर करते हैं Flying kiss'
सेलेबेट्रीज अक्सर अपने प्रशंसकों थैंक्यू करने के लिए फ्लाइंग किस करते हैं, किसी मशहूर हस्ती द्वारा स्टेज से फ्लाइंग किस देना का मतलब होता है कि वो दर्शकों प्रशंसा करते हुए प्यार भरा थैंक्यू है। स्टेज से एक्टर, एक्ट्रेस अपने सभी दर्शकों को फ्लाइंग किस भेज सकते हैं, जिसके बाद उनके फैस खुश हो जाते हैं।
किसे दे सकते हैं 'Flying kiss'
फ्लाइंग किस फैंस, सहयोगी, दोस्त, दर्शक,मां-पापा बहन-भाई किसी को भी दे सकते हैं। इसके अलावा स्टेज पर परफॉर्म करते हुए कई बार एक्टर-एक्टर्स दर्शकों को अच्छी प्रतिक्रिया देने के लिए फ्लाइंग किस देते हैं।
कब हुई इसकी शुरूआत
यहां पर किस की शुरूआत प्राचीन मध्य-पूर्व में हुई मानी जाती है। इसके साथ ही कुछ लोगों का मानना है कि मेसोपोटामिया में इसकी शुरूआत मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications