Video: हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव प्रचार निपटने के बाद राहुल गांधी ने क्या किया ? देखिए

Recommended Video

    Rahul Gandhi Election Campaign के बाद चाट खाने Delhi की Bengali market पहुंचे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हर चुनाव से पहले और बाद में अपनी निजी गतिविधियों के लिए चर्चित रहे हैं। शनिवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान खत्म हुआ है। इन दोनों राज्यों में प्रचार मुहिम के आगाज होने से पहले कांग्रेस नेता के एक विदेश दौरे ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। शनिवार को दो राज्यों में प्रचार का काम खत्म होने के बाद राहुल ने फिर अपने अंदाज में अपना निजी पल बिताया है। लेकिन, इस बार वे कहीं विदेश घूमने नहीं गए, बल्कि राजधानी दिल्ली में ही दोस्तों और उनके बच्चों के साथ खास समय गुजारा है। इससे पहले हरियाणा के रेवाड़ी में राहुल गांधी चुनाव प्रचार के बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते भी नजर आ चुके हैं।

    rahul gandhi enjoys chaat at delhis bengali market after haryana-maharashtra elections campaign

    बंगाली मार्केट में चाट का आनंद लेते राहुल
    सोमवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग होनी है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के बाद राजधानी दिल्ली के मशहूर बंगाली मार्केट में दोस्तों और उनके बच्चों के साथ हल्के-फुल्के पल बिताने का आनंद लेते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खास बात ये है कि अबकी बार वो बिना किसी खास सुरक्षा तामझाम के बंगाली मार्केट में चाट का लुत्फ उठाते नजर आए। उन्हें लोगों ने बंगाली मार्केट में एक वैगन आर कार से उतरते देखा। बता दें कि दिल्ली का बंगाली मार्केट चाट और मिठाइयों के लिए बहुत ही मशहूर ठिकाना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता अनुपम खेर जैसे दिग्गज यहां अक्सर लजीज पकवानों का आनंद उठाते दिखाई पड़ते रहे हैं।

    rahul gandhi enjoys chaat at delhis bengali market after haryana-maharashtra elections campaign

    रेवाड़ी में क्रिकेट खेला था
    बता दें कि दो दिन पहले ही हरियाणा के रेवाड़ी में खराब मौसम के चलते राहुल के हेलिकॉप्टर की वहां के कॉलेज कैंपस में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। वे महेंद्रगढ़ में कांग्रेस का प्रचार करके लौट रहे थे। वहां राहुल की नजर क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों पर पड़ी तो वे भी मैदान में पहुंच गए और हाथ में बल्ला थाम लिया था। इस दौरान बच्चों ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई थी। गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए सोमवार यानि 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 24 को मतगणनना होगी।

    देखिए विडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+