Rahul Gandhi disqualified: संकल्प सत्याग्रह करेगी कांग्रेस, देशभर में कल आंदोलन की तैयारी
Rahul Gandhi के मामले में कांग्रेस का आंदोलन जारी है। केसी वेणुगोपाल के मुताबिक रविवार को संकल्प सत्याग्रह होगा।

'मोदी सरनेम' विवाद में एक ओर सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को दो साल की सजा हुई, तो दूसरी ओर उनकी लोकसभा की सदस्यता भी चली गई। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल की प्रसिद्धी से मोदी सरकार घबराई हुई है, ऐसे में उन्होंने दबाव डालकर राहुल की सांसदी खत्म करवा दी। जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर रहे हैं। शनिवार को राहुल के समर्थन में देशभर में प्रदर्शन हुआ, तो वहीं कांग्रेस ने रविवार की भी रणनीति तैयार कर ली है।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के मुताबिक उनकी पार्टी कल (रविवार) राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रही। इसके तहत सुबह 10 बजे से संकल्प सत्याग्रह शुरू होगा। उनके मुताबिक पूरे भारत में कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, ऐसे में सभी राज्य मुख्यालयों और गांधी प्रतिमा के सामने संकल्प सत्याग्रह किया जाएगा। पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
कई जगहों पर हुआ प्रदर्शन
राहुल गांधी के मुद्दे पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शताब्दी एक्सप्रेस रोक दी। वो इंजन के ऊपर चढ़ गई थे। साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं राहुल वायनाड सीट से सांसद थे, ऐसे में वहां पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिनभर प्रदर्शन किया। केरल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले हुए सुरक्षा के इंतजाम कर लिए थे।
राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने के लिए ये कदम उठाया गया है। वो सवाल उठाना जारी रखेंगे। बीजेपी के अपमान वाले आरोपों पर उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की मेरी कोई भी स्पीच देख लीजिए, मैंने हमेशा कहा है कि सब समाज एक हैं। नफरत, हिंसा नहीं होनी चाहिए। ये OBC का मामला नहीं है, ये नरेंद्र मोदी और अडानी के रिश्ते का मामला है। भाजपा ध्यान को भटकाने का काम करती है, कभी OBC की बात करेगी, कभी विदेश की बात करेगी।












Click it and Unblock the Notifications