Rahul Gandhi: दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेता से पूछ लिया, BJP समर्थकों को कब निकालेंगे राहुल गांधी?
Rahul Gandhi Digvijaya Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से उन्हीं की कही बातों का हवाला देते हुए कांग्रेस में मौजूद 'भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थकों' के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का यह बयान राहुल गांधी के हाल ही में गुजरात में कांग्रेस संगठन की कमजोरियों पर कही गई बातों के संदर्भ में है। गुजरात में कांग्रेस पिछले लगभग तीन दशकों से सत्ता से बाहर है और अब कांग्रेस नेता भी मानने लगे हैं कि वहां पार्टी पूरी तरह से कमजोरी की स्थिति में पहुंच चुकी है।

Rahul Gandhi Congress:'राहुल गांधी कांग्रेस से बीजेपी समर्थकों को कब निकालेंगे?'
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पूछा, 'राहुल गांधी कांग्रेस से बीजेपी समर्थकों को कब निकालेंगे?'
Rahul Gandhi in Gujarat: राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के बारे में क्या कहा है?
दरअसल, राहुल गांधी ने शनिवार को अहमदाबाद में कहा था, 'गुजरात कांग्रेस के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं में दो तरह के लोग हैं। पहले वे, जो जनता के प्रति ईमानदार हैं, उनके लिए संघर्ष करते हैं, उनका सम्मान करते हैं और जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा बसी है। और दूसरे वे, जो जनता से कटे हुए हैं, दूर बैठे रहते हैं, उनका सम्मान नहीं करते और जिनमें से आधे बीजेपी के साथ हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का पहला काम इन दोनों समूहों को अलग करना है, चाहे इसके लिए सख्त कार्रवाई ही क्यों न करनी पड़े।
Rahul Gandhi Digvijaya Singh: 'आरएसएस के खिलाफ बोलने से रोका गया था'
अपनी पोस्ट में दिग्विजय ने अपना राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में प्रचार कर रहे थे, तो उनसे कहा गया था कि आरएसएस के खिलाफ न बोलें।
उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि जब मैं गुजरात में प्रचार कर रहा था, तो मुझे निर्देश दिया गया कि आरएसएस के खिलाफ न बोलूं, क्योंकि इससे हिंदू नाराज हो सकते हैं..।'
Rahul Gandhi Congress: बीजेपी और आरएसएस पर दिग्विजय ने साधा निशाना
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और उसकी वैचारिक अगुवा संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने फिर से अपना दोहराया है कि आरएसएस हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता और आरोप लगाया है कि वह धर्म के नाम पर उन्हें गुमराह और शोषित करता है।
कांग्रेस नेता का आरोप है, 'सच्चाई यह है कि आरएसएस हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता; बल्कि यह धर्म के नाम पर उन्हें गुमराह करता है और उनका शोषण करता है...।'
उन्होंने सवाल उठाया और पूछा कि भारत में हजारों वर्षों से चली आ रही शंकराचार्य की परंपरा में कौन से शंकराचार्य आज बीजेपी और आरएसएस का समर्थन करते हैं?
Rahul Gandhi News: कांग्रेस में अंदरूनी बदलाव की जरूरत?
दिग्विजय सिंह के इस बयान से भी यही लगता है कि कांग्रेस के भीतर ही कुछ ऐसे नेता हैं, जिनकी निष्ठा पार्टी नेतृत्व की नजरों में संदिग्ध है। राहुल गांधी का बयान भी यही संकेत देता है कि पार्टी को अपने आंतरिक ढांचे में सुधार की आवश्यकता है। गुजरात जैसे राज्यों में पार्टी की कमजोर स्थिति को देखते हुए, ऐसे नेताओं की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी हो सकती है।
राहुल गांधी की इस रणनीति से कांग्रेस को भविष्य में फायदा होगा या नहीं, आज के लिए यह बहुत ही बड़ा सवाल है। लेकिन दिग्विजय सिंह के बयान ने यह प्रश्न जरूर खड़ा कर दिया है कि कांग्रेस क्या वाकई अपने अंदर छिपे कथित बीजेपी समर्थकों को बाहर निकालने के प्रति गंभीर है?












Click it and Unblock the Notifications