'मेरा नाम सावरकर नहीं, गांधी है...और गांधी माफी नहीं मांगता', अपने बयान पर माफी के सवाल पर बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi की सदस्यता रद्द होने के देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी ने माफी मांग के सवाल पर कहा, 'मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।'

Rahul Gandhi Disqualified: 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, राहुल गांधी को तुरंत जमान मिल गई। लेकिन, लोकसभा सचिवालय ने उनको लेकर एक अधिसूचना जारी की, जिसके तहर उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई। संसद की सदस्यता गंवाने के बाद राहुल गांधी ने आज (25 मार्च) कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक मीडिया कर्मी ने राहुल से पूछा कि आपने अपने बयान पर माफी क्यों नहीं मांगी। माफी मांगने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, 'मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।'
समाचार एजेंसी एएनआई ने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो भी जारी किया है। बता दें, राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए मीडियाकर्मी ने कहा कि बीजेपी के लोग बार-बार यह बात कहते है कि आपने विदेश में जाकर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मांफी मांग लेते? अभी कहा कि कोर्ट के सामने माफी मांग लेते। तो जब यह लोग कहते है कि राहुल गांधी माफी मांग लेते तो राहुल गांधी क्या सोचते है? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'राहुल गांधी सोचता है मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।'
इस दौरान राहुल गांधी ने बोलते हुए कहा, 'पार्लियामेंट हाउस में मैने कहा कि मुझे बोलने दीजिए ना, एक बार तो बोलने दीजिए। दो बार चिट्ठी लिखी, तीसरी बार मैंने पर्सनली स्पीकर से जाकर कहता हूं कि मुझे बोलने दीजिए। तो वह मुस्कार कर कहते है कि मैं तो यह नहीं कर सकता। आप नहीं कर सकता तो कौन कर सकता है।' राहुल गांधी ने कहा कि फिर तो शायद जाकर मुझे मोदी से पूछना पड़ा। वो तो करने नहीं देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता की मैं संसद के अंदर हूं या बाहर हूं। मुझे अपनी तपस्या करनी है, मैं उसे करके दिखाऊंगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की मेरी कोई भी स्पीच देख लीजिए, मैंने हमेशा कहा है कि सब समाज एक हैं। नफरत, हिंसा नहीं होनी चाहिए। ये OBC का मामला नहीं है, ये नरेंद्र मोदी और अडानी के रिश्ते का मामला है। भाजपा ध्यान को भटकाने का काम करती है, कभी OBC की बात करेगी, कभी विदेश की बात करेगी। कहा कि मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी से क्या रिश्ता है? इन लोगों से मुझे डर नहीं लगता। अगर इनको लगता है कि मेरी सदस्यता रद्द करके, डराकर, धमकाकर, जेल भेजकर मुझे बंद कर सकते हैं। मैं हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications