राहुल गांधी ने walk-in टीका लगवाने की डिमांड की, स्मृति ईरानी बोलीं "भ्रम न फैलाएं, टीका लगवाएं"
नई दिल्ली, 10 जून। कोरोना वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन ही है। यही कारण है कि केंद्र सरकार देश भर में टीकाकरण अभियान चला कर संपूर्ण भारतीयों को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाना चाहती है। वहीं पीएम मोदी ने 18+ को वैक्सीन मुफ्त देने का ऐलान कर दिया है।
Recommended Video

इस सबके बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वैक्सीन के लिए सिर्फ़ online रेजिस्ट्रेशन काफ़ी नहीं है। वैक्सीन सेंटर पर walk-in करने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलवार किया है।
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में वॉक-इन टीकाकरण की मांग पर स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा सरकार पहले ही इसे अनुमति दे चुकी है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ने राहुल गांधी को भ्रम न फैलाने की और टीका लगवाने की सलाह भी दे डाली। स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा 'कहत कबीर- बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय... समझने वाले समझ गए होंगे। केंद्र सरकार ने पहले से ही वॉक-इन रजिस्ट्रेशन के लिए राज्यों को स्वीकृति दे दी है। भ्रम न फैलाएं, टीका लगवाएं।'
बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा था वैक्सीन के लिए सिर्फ़ online रेजिस्ट्रेशन काफ़ी नहीं। वैक्सीन सेंटर पर walk-in करने वाले हर व्यक्ति को टीका मिलना चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटर्नेट नहीं है। जिस पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को अपडेट करते हुए करारा जवाब दिया है। ध्यान रहे राहुल गांधी से पहले अन्य कई कांग्रेसी कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल उठा चुके हैं।











Click it and Unblock the Notifications