Covid-19: प्रवासी फिर कर रहे पलायन, उनके खाते में रुपये डाले केंद्र सरकार- राहुल गांधी

नई दिल्‍ली, अप्रैल 20: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के चलते शहरों से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में पैसे डालने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'प्रवासी मजदूर एक बार फिर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके बैंक खातों में रुपये डाले जाएं। लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के लिए जनता को दोष देने वाली सरकार क्या ऐसा जन सहायक क़दम उठाएगी?'

Recommended Video

    Migrant Workers पलायन को मजबूर, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi की सरकार से ये मांग | वनइंडिया हिंदी
    Rahul Gandhi demands centre to transfer money into bank accounts of migrant workers

    द‍िल्‍ली में छह द‍िनों का लॉकडाउन

    कोरोना वायरस के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। उधर, राजधानी दिल्ली में लागू किए गए 6 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद सैंकड़ों प्रवासी मजदूर पलायन करने लगे। सोमवार शाम को प्रवास‍ियों की भीड़ आनंद विहार बस टर्मिनल पर जमा हो गई, जिस वजह से राजधानी में कई जगह भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सैकड़ों की संख्‍या में प्रवासी मजदूर बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करते रहे।

    प्रियंका गांधी ने कहा- नकद मदद दी जानी चाहिए

    कांग्रेस महासच‍िव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, 'कोविड महामारी की भयावहता देखकर यह तो स्पष्ट था कि सरकार को लॉकडाउन जैसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, लेकिन प्रवासी श्रमिकों को एक बार फिर उनके हाल पर छोड़ दिया गया। क्या यही आपकी योजना है? नीतियां ऐसी हों जो सबका ख्याल रखें।' प्रि‍यंका ने सरकार से आग्रह करते हुए ल‍िखा, 'गरीबों, श्रमिकों, रेहड़ी वालों को नकद मदद वक्त की मांग है। कृपया यह करिए।'बता दें, पिछले साल जब देश भर में लॉकडाउन लगा था तब भी प्रवासी मजदूरों की ऐसी ही तस्‍वीरें सामने आई थीं। तब मजदूरों ने पैदल ही या फिर साइकिल से अपने घरों जाने का फैसला लि‍या था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+