मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे कार्यभार, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ राहुल गांधी पहली बार 26 अक्टूबर को दिल्ली आएंगे। वे बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दिन मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा को छोड़ राहुल गांधी पहली बार 26 अक्टूबर को दिल्ली आएंगे। वे बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दिन मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। इसके बाद राहुल गांधी पहली बार दिल्ली आएंगे।मल्लिकार्जुन खड़गे कल कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर को भारी अंतर से हरा दिया। सालों बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ था। मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत दर्ज की है।

भारत जोड़ो यात्रा से पहली बार दिल्ली आएंगे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे कार्यभार
Photo Credit:

मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 और शशि थरूर को 1072 वोट मिले। वहीं 416 वोट निरस्त कर दिए गए। हालांकि वोटों की गिनती के दौरान शशि थरूर के खेमे ने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया। करीब 24 साल बाद कांग्रेस में ऐसा हुआ है, जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का सदस्य बना है। खड़गे ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधियों का भी धन्यवाद दिया और कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खड़ा उतरूंगा।

हम सब मिलकर काम करेंगे- खड़गे

खड़गे ने कहा कि हम सभी को कार्यकर्ता के तौर पर काम करना है। हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा हम लोकतंत्र को बचाने के लिए भी एक साथ लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार वायदे बहुत करती है, लेकिन काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि देश को तानाशाही रवैए से नहीं चलाया जा सकता है। ऐसे में हम सभी को इन ताकतों के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा। खड़गे ने कहा कि आज देश में महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश में अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें- Congress President election:कांग्रेस के 416 अमान्य वोटों में थरूर और राहुल के लिए क्या गुप्त संदेश है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+