जितनी भूख अफ्रीका में हैं, उतनी ही मध्य प्रदेश में है: राहुल गांधी

राहुल ने कहा अपने भाषण में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार चाहती है कि यहां सड़क बनें और उस पर बड़ी बड़ी चमकती गाडि़यां चले और आदिवासी सड़क के किनारे खड़ा होकर उन्हें देखता रहे। जबकि हम चाहते है कि गरीबों की आवाज सुनी जाए और उनकी आवाज का प्रतिनिधित्व संसद में हो। खाद्य सुरक्षा बिल की प्रशंसा करते हुए राहुल ने कहा कि जब तक पेट की भूख खत्म नहीं हो जाती है तब तक विकास का कोई महत्व नहीं है।
जनता द्वारा और भी कुछ बोले जाने की अपील करने पर राहुल ने कहा कि ' देखिए मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं कि हमारा आपसे दिल का रिश्ता है, प्यार का रिश्ता है, इज्जत का रिश्ता है, हमारे बीच कोई भी राजनीतिक रिश्ता नहीं है। हम चाहते हैं कि युवाओं की सरकार बनें, गरीबों की सरकार बनें, जहां पर आदिवासियों को और सभी को इज्जत मिले।
राहुल के भाषण के दौरान मंच पर दिग्विजय सिंह और संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications