कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी! पहले क्या-क्या बन चुके हैं?
नई दिल्ली। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताटों के चेहरे पर तब अलग सी मुस्कान दिखी, जब भारतीय मीडिया में यह खबर चर्चा में आयी कि राहुल गांधी विदेश यात्रा से लौटते ही कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। खैर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चा जोरों पर है।
पढ़ें- जानिए फर्जी नाम रखकर क्या किया था राहुल गांधी ने?
पीटीआई ने खबर जारी की है कि जैसे ही राहुल गांधी यूरोप से लौटेंगे, वैसे ही पार्टी में चुनाव होंगे, जिसमें उपाध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पीटीआई के अनुसार राहुल अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। यह कहना गलत है कि वे अध्यक्ष नहीं बनना चाहते। इन बातों में भी कोई सच्चाई नहीं है कि राहुल असम चुनाव तक का इंतजार करेंगे।
चलिये स्लाइडर में बात करते हैं उन जिम्मेदारियों को जो अब तक राहुल गांधी संभाल चुके हैं-

मैनेजमेंट कंसल्टेंट
ग्रेजुएशन के बाद लंदन के मॉनीटर ग्रुप में राहुल गांधी ने अपने करियर की शुरुआत मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में की।

निदेशक
मुंबई की टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिंग कीपनी बैकॉप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में राहुल गांधी निदेशक रह चुके हैं।

किसान
राहुल गांधी ने कभी हल नहीं चलाया। लेकिन कागजों पर वे एक किसान हैं। 2004 में पहला चुनाव लड़े, तो राहुल ने अपने व्यवसाय को किसान के रूप में घोषित किया।

स्ट्रैटेजली कंसल्टेंट
2009 में चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपनी एजूकेशन तो एमफिल लिकी, लेकिन व्यवसाय को बदल कर खुद को "स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट" बताया।

यूथ कांग्रेस
2007 में राहुल गांधी को यूथ कांग्रेस का महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस वक्त यूथ कांग्रेस के चेयरमैन हैं।

बोर्ड सदस्य
राहुल गांधी यंग इंडियन कंपनी के बोर्ड सदस्य हैं।

एनएसयूआई
2007 में राहुल गांधी को कांग्रेस आलाकमान ने एनएसयूआई का इंचार्ज बनाया गया। इस वक्त एनएसयूआई के चेयरमैन हैं।

उपाध्यक्ष कांग्रेस
19 जनवरी 2013 को कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद की कमान राहुल गांधी को सौंपी गई।












Click it and Unblock the Notifications