JP नड्डा ने राहुल गांधी को बताया 'राष्ट्रविरोधी टूलकिट' का हिस्सा, खड़गे बोले- मुद्दों से भटका रही BJP

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के विवादास्पद भाषण के लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि, 'राहुल गंधी 'राष्ट्रविरोधी टूलकिट' का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।'

jp nadda

Rahul Gandhi Controversial Statement: राहुल गांधी द्वारा विदेश में की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि राहुल गांधी ने लंदन में भारत विरोधी बयान के जरिए भारत के लोकतंत्र को बदनाम किया है, और इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। इस बीच भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विवादास्पद भाषण के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा और मौजूदा बजट सत्र के दौरान संसद में माफी मांगने की मांग को फिर से दोहराया।

'राष्ट्रविरोधी टूलकिट' का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं राहुल गांधी- जेपी नड्डा
नड्डा ने शुक्रवार के संसद सत्र से पहले राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'कांग्रेस सांसद 'राष्ट्रविरोधी टूलकिट' का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद, राहुल गांधी अब इस राष्ट्र-विरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।'

'पाकिस्तान और कांग्रेस एक जैसी बात क्यों करते हैं'
नड्डा ने दावा किया कि गांधी निर्वाचित बहुमत वाली सरकार और 130 करोड़ भारतीयों का भी अपमान कर रहे हैं। 'विदेशी धरती पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत और यूरोप में लोकतंत्र खत्म हो गया है और अमेरिका को दखल देना चाहिए। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?' भाजपा अध्यक्ष ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'ऐसे समय में जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और यहां जी20 बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं।' भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी पूछा कि हंगरी-अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस और गांधी एक ही भाषा क्यों बोलते हैं। पाकिस्तान और कांग्रेस एक जैसी बात क्यों करते हैं?'

बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों से भटकाने की कोशिश- मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, 'वे (बीजेपी) खुद देशद्रोही हैं। उन्होंने कभी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, और वे दूसरों को देशद्रोही कह रहे हैं। वे बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। क्या राहुल गांधी कभी देशद्रोही हो सकते हैं? क्या लोकतंत्र पर बहस करने वाले देशद्रोही हैं? मैं जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। वे राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका क्यों नहीं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+