राहुल गांधी के खिलाफ एक और मानहानि के मामले में सुनवाई शुरू, RSS पर की थी विवादित टिप्पणी
महात्मा गांधी की हत्या को लेकर आरएसएस के खिलाफ दिए बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला कोर्ट में दायर किया गया था। मामले में भिवंडी कोर्ट सुनवाई कर रहा है।

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या के लिए कांग्रेस लगातार आरएसएस पर आरोप लगाती रही है। लेकिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जब इसको लेकर एक बयान दिया तो विवाद खड़ा हो गया। मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। भिवंडी कोर्ट ने मामले में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विवादित टिप्पणी के मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकीलों ने उन वकीलों के नाम के साथ एक हलफनामा दायर किया है। मुकदमे में सुनवाई के पहले दिन दालत ने शिकायतकर्ता राजेश कुंटे का बयान दर्ज करना शुरू किया है, जो अगली तारीख 1 जुलाई को जारी रहेगा।
दरअसल, राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान एक रैली में आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर आरएसएस ने भिवंड कोर्ट में एक मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आोप लगाया गया कि राहुल गांधी ऐसे बयान देकर आरएसस की छवि धूमिल ने करने का काम कर रहे हैं।
भिवंडी कोर्ट में सुनवाई से दौरान कुंटे ने अदालत को राहुल गांधी के भाषण की एक डीवीडी भी पेश की। कुंटे ने अपने वकील के माध्यम से सात ने दस्तावेज कोर्ट में पेश किए। अदालत में राहुल गांधी के अधिकवक्ता नारायण अय्यर ने इस पर आपत्ति जाताई। उन्होंने कहा कि उन्हें कोर्ट में आज पेश किए दस्तावेजों की प्रतियां नहीं दी गई हैं। जिस पर कुंटे ने एडवोकेट अय्यर को भी प्रतियां दीं। कुंटे ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस नेता के खिलाफ उन्होंने निजी तौर ये शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications