2019 लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने बनाई तीन बड़ी कमेटियां

नई दिल्ली। कांग्रेस आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपने संगठन में लगातार बदलाव कर रही है। शनिवार को कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कोर कमेटी और घोषणापत्र कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए लेटर में लिखा है कि, राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए कमेटियों की गठन किया है। राहुल गांधी की कोर कमेटी में 9 लोगों को जगह दी है, तो वहीं घोषणापत्र कमेटी में 19 सदस्यों का नाम शामिल किया है।

rahul

राहुल गांधी ने कोर कमेटी में एके एंट़ॉनी, गुलाम नबीं आजाद, पी चिदंबरम, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल को शामिल किया है। वहीं कांग्रेस की घोषणापत्र कमेटी में मनप्रीत बादल, पी चिंदबरम, शशि थरुर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल संगमा, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, मीनाक्षी नटराजन , सैम पित्रोदा समेत 19 लोगों को शामिल किया है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने 13 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी का भी गठन किया है। इस कमेटी में मिलिंद देवड़ा, अानंद शर्मा, दिव्या स्पंदना और मनीष तिवारी जैसे नेताओं को शामिल किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने संगठन में 8 नए सचिवों को नियुक्त किया था। इसके अलावा राहुल गांधी ने रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस महिला संगठन का महासचिव नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+