राहुल गांधी इस्तीफे पर अडिग, अशोक गहलोत बन सकते हैं अगले कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद पार्टी में लगातार मंथन का दौर जारी है। बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस की आगे की रणनीति क्या रहने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह से कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफे की पेशकश की, उनके इस फैसले के बाद पार्टी में माहौल बदल गया। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में ये भी शर्त रख दी कि उनके बाद कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। हालांकि बाद में राहुल गांधी पार्टी से जुड़े कार्यक्रम और बैठकों में नजर आने लगे। जिसके बाद लगा कि पार्टी में सबकुछ ठीक है, लेकिन गुरुवार को राहुल गांधी की ओर से आए ताजा बयान के बाद साफ हो गया कि राहुल गांधी अभी भी अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। दरअसल, गुरुवार को राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि पार्टी के अगले अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में वो शामिल नहीं होंगे। उनके इस बयान के बाद साफ हो गया कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। उनके इस फैसले के बाद से पार्टी आलाकमान लगातार ऐसे नेता की खोज में जुटा है, जिसे पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सके। इस फेहरिस्त में पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

इस बयान से मिले संकेत, इस्तीफे पर अड़े हैं कांग्रेस अध्यक्ष

इस बयान से मिले संकेत, इस्तीफे पर अड़े हैं कांग्रेस अध्यक्ष

आम चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के करीब एक महीने बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी के अगले अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया में वो खुद शामिल नहीं होंगे। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मैं यह तय नहीं करूंगा कि अगला कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा।" राहुल गांधी के इस बयान के बाद साफ हो गया राहुल गांधी अभी भी पार्टी अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। हालांकि, इस बीच पार्टी के दिग्गज नेताओं ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश भी की, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी अभी भी इस्तीफे की जिद पर अड़े हैं। बुधवार को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर भी कई नेताओं ने उनसे कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने की अपील की, हालांकि उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

राहुल बोले- 'मैं यह तय नहीं करूंगा, अगला अध्यक्ष कौन होगा'

राहुल बोले- 'मैं यह तय नहीं करूंगा, अगला अध्यक्ष कौन होगा'

राहुल गांधी के इस्तीफे पर लगातार अड़े रहने के बाद पार्टी आलाकमान लगातार ऐसे नेता की खोज में जुटा है, जिसे कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी जा सके। इस फेहरिस्त में पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इस बात की पूरी संभावना है कि आने वाले चंद दिनों में उनको पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान भी हो जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं। गहलोत पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ पार्टी संगठन में भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उन्हें संगठन चलाने का पुराना अनुभव है। साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन में भी उनकी ही रणनीति को अहम माना गया। इसके साथ-साथ गहलोत के सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बेहतर रिश्ते भी हैं। ताजा हालात में अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

इन खास वजहों से अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस की कमान

इन खास वजहों से अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस की कमान

इससे पहले पार्टी के रणनीतिकारों ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद दो या तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर भी विचार किया। लेकिन ऐसा माना जा रहा कि इस पर पार्टी में आम राय नहीं बन सकी। जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के अगले अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के लिए अशोक गहलोत को तैयार रहने के लिए भी कह दिया गया है। हालांकि अभी इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी का ताजा बयान सामने आया है, उसके बाद स्पष्ट लग रहा कि जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष का खुलासा हो जाएगा, ये भी तय है कि वो गांधी परिवार से नहीं होंगे।

...तो सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

...तो सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

वहीं सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाता है तो ये तय है कि राजस्थान में भी नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। ऐसे में राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट को राजस्थान की कमान सौंपी जा सकती है। इसकी अहम वजह ये भी है कि राजस्थान में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट की अगुआई में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया और प्रदेश की सत्ता पाने में कामयाब रही, लेकिन सचिन पायलट की जगह पार्टी आलाकमान ने अशोक गहलोत को राजस्थान का सीएम बना दिया। वहीं हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन राजस्थान में बेहद खराब रहा, इसके लिए पार्टी में गुटबाजी और विवाद को जिम्मेदार माना गया। पार्टी को लगता है कि अगर अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा तो इससे राजस्थान में स्थिति बदलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+