Rahul Gandhi: संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने बदला ट्विटर बायो, नारों के साथ संसद में स्वागत

Rahul Gandhi: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को फिर से बहाल कर दिया गया है। संसद सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में बदलाव किया है। एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर बायो में संसद सदस्य लिख लिया है।

गौर करने वाली बात है कि 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी की दो साल की सजा पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा था, चाहे जो भी हो, मेरी जिम्मेदारी नहीं बदलेगी। भारत के विचार की रक्षा मैं करता रहूंगा।

rahul gandhi

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा सचिवालय में कोर्ट के आदेश की प्रति और तमाम दस्तावेजों को जमा करा दिया था। उन्होंने मांग की थी कि जल्द से जल्द राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल किया जाए।

ऐसे में जब राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई है तो राहुल गांधी एक बार फिर से लोकसभा की कार्रवाई में नजर आएंगे। राहुल गांधी आज जब संसद पहुंचे तो उनके समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने जमकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और उनका स्वागत किया।

संसद पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने संसद के बाहर मिठाई बांटी। कई कांग्रेस नेताओं और विपक्षी दल के नेताओं ने राहुल गांधी को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+