कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद राहुल ने ट्विटर अकाउंट पर की ये तब्दीली

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल ने बुधवार को साफ किया कि वो अब पार्टी अध्यक्ष नहीं हैं। अगला अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी करेगी। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर बायो में भी बदलाव कर दिया है। उन्होंने इससे 'कांग्रेस अध्यक्ष' को हटा दिया है। ट्विटर पर राहुल गांधी के बायों में अब मेंबर ऑफ पार्लियामेंट और मेंबर ऑफ कांग्रेस लिखा है।

Rahul Gandhi change Twitter bio after resign as congress president

लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की थी। जिसके बाद पार्टी नेता उनको पार्टी पर बने रहने के लिए कह रहे थे। करीब एक महीने से यही स्थिति बनी हुई थी और उनको मनाने का दौर जारी था। बुधवार को राहुल ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया और कहा कि अब कांग्रेस नया अध्यक्ष ढूंढ ले।

राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी चार पेज का इस्तीफा पोस्ट किया है। राहुल ने अपने इस्तीफे में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते 2019 के चुनाव में हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं। पार्टी के तरक्की और भविष्य के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी के पुनर्निर्माण के लिए मुश्किल फैसले लेने की की जरूरत होती है। यह ठीक नहीं होगा कि 2019 की नाकामी के लिए बहुत सारे लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाए। पार्टी अध्यक्ष होने के नाते यह नाइंसाफी होगी कि मैं दूसरों को जिम्मेदार ठहराऊं और अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर दूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+