महंगी टी-शर्ट ही नहीं! लग्जरी कार और बाइक के भी दीवाने हैं राहुल गांधी, देखें कांग्रेस नेता का रॉयल कलेक्शन

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। सियासत से परे अगर किसी चीज़ ने उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखा है, तो वो है उनकी अलग अंदाज़ वाली लाइफस्टाइल। जो सादगी और लग्जरी का अनोखा मेल है। एक ओर उनका ट्रेडमार्क व्हाइट टी-शर्ट और दूसरी ओर करोड़ों की संपत्ति, स्टॉक्स में निवेश और पसंदीदा सुपरबाइक्स। आज उनके जन्मदिन पर नजर डालते हैं 'ब्रांड राहुल' के इस दिलचस्प सफर पर।

राहुल गांधी के सिग्नेचर व्हाइट टी-शर्ट लुक को लेकर काफी चर्चा होती रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब वो कड़ाके की ठंड में भी सिर्फ टी-शर्ट में नज़र आए, तो लोगों ने यही पूछा कि आखिर व्हाइट टी-शर्ट ही क्यों? इस पर राहुल ने खुद जवाब दिया कि, सफेद टी-शर्ट मेरे लिए पारदर्शिता, दृढ़ता और सरलता का प्रतीक है। इस सिंपल लुक ने उन्हें जनता के बीच एक ऐसे नेता की छवि दी जो जमीन से जुड़ा है और बेबाक है।

Rahul Gandhi

कितनी है राहुल गांधी की नेटवर्थ?
सादगी की बात हो रही है, लेकिन राहुल गांधी की संपत्ति भी कम नहीं है। 2024 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति ₹20 करोड़ से ज्यादा है। इसमें ₹9.24 करोड़ की चल संपत्ति, ₹11.15 करोड़ की अचल संपत्ति और ₹4.2 लाख के गहने और गोल्ड शामिल हैं। साथ ही पिछले पांच सालों में उनकी कुल आय करीब ₹6 करोड़ रही है।

कमाई कहां से होती है?
राहुल गांधी की आमदनी सिर्फ सांसद की सैलरी से नहीं आती। उनके इनकम सोर्स में शामिल हैं- सांसद वेतन (₹2.3 लाख/माह), रॉयल्टी, किराया, शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड से रिटर्न, बैंक डिपॉजिट्स, गोल्ड बॉन्ड्स, और डिविडेंड्स। उन्होंने समय के साथ फाइनेंशियल प्लानिंग को भी बड़ी सूझबूझ से अपनाया है।

लग्जरी कारें, पर निजी नहीं
दिलचस्प बात यह है कि इतनी संपत्ति होने के बावजूद राहुल गांधी के नाम पर कोई निजी कार नहीं है। लेकिन वो जिन गाड़ियों में सफर करते देखे जाते हैं, उनमें शामिल हैं- Toyota Fortuner, Tata Safari, Honda CR-V और Toyota Land Cruiser। ये गाड़ियां आमतौर पर पार्टी, सिक्योरिटी एजेंसियों या सहयोगियों द्वारा दी जाती हैं। उनकी रैली और यात्राएं अक्सर इन मजबूत SUVs के जरिए होती हैं।

बाइकिंग है असली जुनून
कारों से ज्यादा राहुल को बाइकिंग का शौक है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी सबसे पसंदीदा बाइक है Aprilia RS 250, जिसे वो लंदन में चलाते थे। उन्हें Yamaha RD350 भी बेहद पसंद है, जबकि Enfield बाइक्स उन्हें खास नहीं भातीं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ड्राइविंग पसंद है और वो कार की 90% टेक्निकल चीजें समझते हैं। उनकी सोच यह भी है कि Lambretta स्कूटर जैसे क्लासिक वाहन में भी उतनी ही खूबसूरती है जितनी किसी Yamaha R1 में- क्योंकि वो ज्यादा मुश्किल और रोमांचक होते हैं।

एक नेता, एक स्टाइल और एक सोच
राहुल गांधी की लाइफस्टाइल ना तो पूरी तरह साधारण है, ना ही दिखावे से भरी। बल्कि वो एक ऐसा बैलेंस बनाते हैं, जहां विचारधारा, व्यक्तिगत पसंद और जनता से जुड़ाव साथ-साथ चलते हैं। फिर चाहे वो ठंड में पहनी जाने वाली सफेद टी-शर्ट हो, या करोड़ों की संपत्ति के बावजूद निजी गाड़ी न रखना-हर बात उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू दिखाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+