CAA: कुरूक्षेत्र से बीजेपी सांसद सैनी का विवादित बयान, कहा- दुनिया के सबसे बड़े मूर्ख हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली। हरियाणा के कुरूक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस ये युवराज राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख कहा है, सैनी ने कहा कि राहुल गांधी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रहे हैं, चारों और फालतू की बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि उन्हें मालूम ही नहीं कि ये बिल आखिर है क्या, उन्हें ये ही नहीं पता कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) किसी की नागरिकता नहीं छीनेगा।

'राहुल गांधी हैं दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख'

'राहुल गांधी हैं दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मूर्खों में सब से बड़ा अगर कोई मूर्ख है तो वो राहुल गांधी ही हैं, क्योंकि राहुल गांधी को यही मालूम नहीं है कि सीएए क्या है।

राहुल गांधी जानते ही नहीं CAA किसके लिए है?

राहुल गांधी जानते ही नहीं CAA किसके लिए है?

सैनी ने कहा कि राहुल गांधी जानते ही नहीं CAA किसके लिए है, वो ये नहीं समझते हैं कि वह किस चीज का विरोध कर रहे हैं, कांग्रेस के पास बीजेपी को घेरने का कोई मुद्दा ही नहीं है इसलिए वो फालतू में सीएए को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और जबरदस्ती विरोध करने में जुटे हैं।

मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कही थी तीखी बात

मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कही थी तीखी बात

वहीं इससे पहले मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर और एनआरसी के विरोध के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया था, उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष वही हालात पैदा कर रहा है, जैसे 1947 में बंटवारे से पहले पैदा कर दिया गया था।

'1947 से पहले वाले ही हालात पैदा करना चाहते हैं लोग'

उन्होंने कहा है कि, 'विपक्ष, जिनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग 1947 से पहले वाले ही हालात पैदा करना चाहते हैं। अब वे एनपीआर और एनआरसी को लेकर हंगामा कर रहे हैं। विपक्ष देश के माहौल को बिगाड़ना चाहता है। वह देश को बांटना चाहते हैं, जो देश के लोग कभी नहीं होने देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+