राहुल गांधी का बड़ा हमला, राफेल कवर करने वाले पत्रकारों को मिल रही हैं धमकी
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे पर एक बार फिर पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि राफले सौदे की खबर करने वाले पत्रकारों को धमकी दी जा रही है। राहुल गांधी राफेल डील के मामले पर पीएम मोदी व केंद्र सरकार को घेरने की लगातार कोशिश करते रहे हैं। संसद सत्र के दौरान भी उन्होंने पीएम मोदी पर राफेल डील को लेकर कई आरोप लगाए थे।
ये भी पढ़ें: असम NRC ड्राफ्ट: राहुल बोले- लिस्ट में नाम गायब होने से लोग डर गए हैं, सरकार लापरवाही कर रही है

'पत्रकारों को धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं'
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुप्रीम लीडर के चापलूस राफेल घोटाले की खबर करने वाले पत्रकारों को धमकी भरे संदेश भेज रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि पीछे हटो या फिर... राहुल ने उसी ट्वीट में आगे लिखा, 'कुछ बहादुर पत्रकारों पर मुझे गर्व है जो सच की रक्षा करने और मिस्टर 56 के सामने खड़े होने की हिम्मत दिखा रहे हैं।'
राफेल डील को लेकर राहुल लगातार बना रहे पीएम मोदी को निशाना
इसके पहले शनिवार को भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला था और कहा था कि अगले 50 सालों में इंडियन टैक्स पेयर्स मिस्टर 56 (मोदी) के दोस्त के ज्वॉइंट वेंचर को 36 राफेल लड़ाकू विमानों के रखरखाव के लिए 100,000 करोड़ रुपए चुकाएंगे।

राफेल डील को लेकर कांग्रेस का हमला जारी
राहुल गांधी ने आगे लिखा था- 'रक्षा मंत्री अब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और इन तथ्यों का खंडन करेंगी...हमेशा की तरह... लेकिन सच इस प्रेजेंटेशन में छिपा है, जो मैं संलग्न कर रहा हूं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक निजी कंपनी से जुड़े दस्तावेज शेयर किए थे।
ये भी पढ़ें: आजम खान ने पीएम मोदी को दिया सुझाव, कहा- अमर सिंह को बेडरूम में ना घुसने दें












Click it and Unblock the Notifications