मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग, राहुल बोले-अभी और बुरा वक्त आने वाला है
नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस द्वारा भारत की रेटिंग बीएए2 से घटाकर बीएए3 किए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मूडीज ने मोदी के अर्थव्यवस्था संभालने पर जंक (स्टेटस) से एक स्तर ऊपर रेटिंग दी है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आगाह करते हुए कहा कि, अर्थव्यवस्था की स्थिति इससे ज्यादा खराब होने वाली है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि, मूडीज ने मोदी की अगुवाई में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को कबाड़ (जंक) से एक कदम ऊपर रेटिंग दी है। गरीबों और एमएसएमई क्षेत्र को मदद के अभाव का मतलब यह है कि आगे हालत ज्यादा खराब होने वाली है। गौरतलब है कि रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस ने सोमवार को भारत की सावरेन (राष्ट्रीय) क्रेडिट रेटिंग को पिछले दो दशक से भी अधिक समय में पहली बार 'बीएए2 से घटाकर 'बीएए3 कर दिया।

वहीं मूडीज एजेंसी ने कहा, मूडीज ने भारत की स्थानीय मुद्रा वरिष्ठ बिना गारंटी वाली रेटिंग को 'Baa2' से घटाकर 'Baa3' कर दिया है। इसके साथ ही अल्पकालिक स्थानीय मुद्रा रेटिंग को भी P-2 से घटाकर P-3 पर ला दिया गया है। 'Baa3' सबसे निचला निवेश ग्रेड है। इसके नीचे जंक स्टेटस आ जाता है।
वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि, छह साल का परिवर्तन ....आज मूडी का डाउनग्रेड
सरकार के मुद्दे :
विवाद से जुड़े : 1-लव जिहाद ,2-घर वापसी ,3-सर्जिकल स्ट्राइक ,4-ट्रिपल तलाक़ ,5- आर्टिकल-370, 6-यूएपीए, 7-सीएए, 8-एनआरसी
देश के मुद्दे : हेल्थ , शिक्षा , बेरोजगारी, गरीबी, मिडिलक्लास, आर्थिक मंदी..........कहाँ गए मोदी जी ?












Click it and Unblock the Notifications