राहुल गांधी ने PM मोदी के स्वच्छ भारत पर कसा तंज, कहा-असत्य की गंदगी भी साफ हो
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। राहुल गांधी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री ननरेन्द्र मोदी पर तंज कसते का एक मौका नहीं छोड़तके है। इस बार उन्होंने पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर तंज कसते हुए कहा कि केवल गंदनी नहीं असत्य की गंदगी भी साफ होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंदगी भारत छोड़ो अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि देश में लगातार बढ़ती असत्य की गंदगी भी साफ करनी चाहिए। राहुल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा और पीएमओ के ट्वीट को टैग करते हुए लिए, क्यों नहीं! हमें तो एक कदम आगे बढ़कर, देश में लगातार बढ़ रही असत्य की गंदगी को भी भी साफ़ करना चाहिए।
दरअसल राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं और मोदी सरकार पर चीन के साथ सीमा विवादों पर सच छुपाने का आरोप लगा रहा है। राहुल गांधी ने हाल में दस्तावेजों को लेकर सवाल किए, तो वहीं चीन के साथ सीमा पर उठे विवाद को लेकर सरकार पर सच को छुपाने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications