हैकिंग अलर्ट पर राहुल गांधी ने PM मोदी पर बोला हमला, कहा- तोते की गर्दन पकड़ते ही, राजा तड़प उठता है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, टीएमसी सासंद महुआ मोइत्र औऱ आप सांसद राधव चड्ढा समेत विपक्ष के कई नेताओं के आईफोन पर आए हैंकिग अलर्ट ने देश की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है। विपक्ष में मोदी सरकार पर जासूसी के आऱोप लगाए हैं।

इस संबंध में कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी नेने ट्वीट कर लिखा कि, इधर तोते की गर्दन पकड़ी, उधर क्रूर राजा तड़प रहा है! जितनी जासूसी करनी है कर लो - हम डरने वाले नहीं, लड़ने वाले हैं।

Rahul Gandhi attacks PM Modi on iphone hacking alert adani

इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा कि, सरकार को जासूसी करनी है करे। मेरा फोन ले जाओ, मैं दे देता हूं अपना फोन, हैकिंग से हमें फर्क नहीं पड़ता। देश की जनता हर सच को समझ रही है।

पीसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने एक राजा और उसके तोते की कहानी सुनाई। राहुल ने राजा की कहानी सुनाते हुए कहा, "सालों पहले हिंदुस्तान में एक राजा होता था। उसके खिलाफ सभी लोग खड़े हो गए थे। जनता, विपक्ष उन पर आक्रमण कर रहा था और वो टेफ्लॉन जैसे थे, उन पर जितना भी आक्रमण करो, कुछ नहीं होता था। तो कई साल बाद विपक्ष के लोग एक ऋषि के पास गए और कहा कि बताइए हमें बात समझ नहीं आ रही है। हम इस राजा पर हमला करते हैं, जनता इसके खिलाफ है। कुछ होता ही नहीं है।

राहुल ने आगे कहा कि, ऋषि ज्ञानी थे, उन्होंने कहा कि ये जो राजा है, उसकी आत्मा इसके अंदर नहीं है। राजा की आत्मा एक तोते में है। उस तोते को जाकर आप पकड़ लीजिए राजा खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी जी की आत्मा अडानी में है। तोता कहीं बैठा और राजा कहीं बैठा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि, काफी समय से पूरा विपक्ष राजा पर अटैक कर रहा था, लेकिन हकीकत ये है कि राजा, राजा ही नहीं है. पॉवर किसी और के हाथ में है। अडानी जी के हाथ में है। जैसे ही हम अडानी को टच करते हैं। वैसे ही ईडी, सीबीआई, इंटेलिजेंस एजेंसी। मैं पहले सोचता था कि नंबर वन-पीएम, नंबर 2- अडानी और नंबर 3- अमित शाह, लेकिन अब हमें हिंदुस्तान की पॉलिटिक्स समझ आ गई है। नंबर 1- अडानी, नंबर 2- पीएम और नंबर 3- अमित शाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+