गिरती जीडीपी, बढ़ती बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर राहुल का अटैक
आंकड़ों के मुताबिक, 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के फैसले से उस वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च 2017) की विकास दर में गिरावट देखने को मिला। इसके साथ ही जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.1 हो गई है।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा है कि देश की जीडीपी लगातार गिर रही है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और केंद्र सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए अलग तरह के मुद्दों को उठा रही है।

जीडीपी, रोजगार हर मुद्दे पर फेल मोदी सरकार
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि मोदी सरकार हर मामले में फेल साबित हो रही है और देश में बेरोजगारी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।केंद्र सरकार के द्वारा जारी किये गए ताजा आंकड़ों से साफ है कि देश की GDP में भारी गिरावट आई है।भारत की GDP ग्रोथ 7 से घटकर 6.1 पर पहुंच गई है।

नाकामी छिपाने के लिए बहाने बना रही है सरकार
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश की GDP लगातार गिर रही है, देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। इन सब के अलावा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए सरकार अलग तरह के मुद्दों को उठा रही है।आंकड़ों के मुताबिक, 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के फैसले से उस वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च 2017) की विकास दर में गिरावट देखने को मिला। इसके साथ ही जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.1 हो गई है। सरकार ने उम्मीद जताई थी कि इस वित्त वर्ष में भी देश की जीडीपी 7 फीसदी से ऊपर की ग्रोथ दर्ज की जाएगी।

मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टर का कमजोर प्रदर्शन
देश की आर्थिक विकास दर में कमी आने की अहम वजह मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टर का कमजोर प्रदर्शन रहा है। 2016-17 में देश की जीडीपी ग्रोथ दो साल में सबसे कम रही है जो 2015-16 में 8 पर्सेंट और उससे पिछले फिस्कल में 7.5 पर्सेंट रही थी।

जीडीपी बढ़ने के बजाय घट रही है
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी गिरती जीडीपी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पुनिया ने कहा है कि सरकार जीडीपी को 8 तक पहुंचाने की बात कर रही थी और ग्रोथ बढ़ने के बजाए घट गई। सरकार को देश के सामने भारतीय अर्थव्यवस्था की सही तस्वीर रखनी चाहिए।चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अरविंद सुब्रमण्यन ने सरकार का बचाव किया है उन्होंने कहा है कि 7.1 का ग्रोथ रेट एक बेहतर ग्रोथ रेट है। नोटबंदी ने तात्कालिक तौर पर इफेक्ट किया था जल्दी ही जीडीपी सुधर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications