#RozgarDO के साथ जुड़ने की राहुल गांधी ने युवाओं से की अपील, VIDEO ट्वीट कर कहा-ये देश के भविष्य का सवाल है
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों की मांग करते हुए हैशटैग अभियान की शुरूआत की है। इस दौरान राहुल गांधी ने देश के युवाओं का आवाहन करते हुए #RazgarDo के साथ जोड़ने की अपील की है। साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को बेरोजगारी समेत तमाम मसलों पर घेरा है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने किया ट्वीट #RazgarDo
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'देश के युवाओं के मन की बात। रोजगार दो, मोदी सरकार। आप भी अपनी आवाज युवा कांग्रेस के #RazgarDo के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये। ये देश के भविष्य का सवाल है।'
राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा
इस दौरान राहुल गांधी ने एक वीडियो भी ट्वीट किया। वीडियो ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने देश के युवाओं से वादा किया था कि वह हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। बहुत बड़ा सपना दिया और सच्चाई भी निकली।' राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की नीतियों ने 14 करोड़ लोगों को बेरोजगार बना दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, गलत जीएसटी और फिर लॉकडाउन। इन तीन चीजों ने भारत के आर्थिक ढांचे को खत्म कर दिया है।

#RazgarDo मुहिम के साथ आप भी जुड़ें
राहुल गांधी ने कहा कि ये क्यों हुआ। गलत नीतियों के कारण हुआ। नोटबंदी, गलत जीएसटी, और फिर लॉकडाउन। इन तीन तत्वों ने हिंदुस्तान के ढांचे को, इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को खत्म कर दिया है, नष्ट कर दिया है। अब सच्चाई ये है कि हिंदुस्तान अब अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है। इसलिए यूथ कांग्रेस जमीन पर उतर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि यूथ कांग्रेस पूरे दम से बेरोजगारी के मुद्दे को उठाने जा रही है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील करते हुए कि आप सभी 'रोजगार दो' मुहिम से जुड़ें और यूथ कांग्रेस के साथ मिलकर देश के युवाओं को रोजगार दिलाएं।
-
Suvendu Adhikari Net Worth: नंदीग्राम से पर्चा भरते ही चर्चा में शुभेंदु अधिकारी, कितनी है उनकी कुल संपत्ति? -
Gaurav Gogoi: ना जमीन-ना कोई काम धंधा, फिर कैसे बढ़ी गौरव गोगोई की संपत्ति? क्या है करोड़ों की नेट वर्थ का राज -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications