स्विस बैंक में भारतीयों का पैसा बढ़ने को लेकर राहुल का मोदी पर निशाना, ये क्या सफेद धन है

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदा को उनके सरकार में आने से पहले कालेधन को लेकर किए गए वादों पर घेरा है। गांधी ने ट्वीट कर काला धन और नोटबंदी को लेकर सवाल खड़ा किए हैं। राहुल ने ये ट्वीट स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक की ओर से हाल में जारी उन आंकड़ों को लेकर किया है, जिसमें कहा गया है कि भारतीयों का स्विस बैंक खातों में जमा धन 2017 के मुकाबले 50 फीसदी बढ़कर 7000 करोड़ रुपए हो गया है।

rahul gandhi attack on narendra modi over swiss banks report black money

राहुल ने ट्वीट में कहा है, '2014 में उन्होंने (पीएम मोदी) कहा- मैं स्विस बैंक से सारा काला धन लाऊंगा और हर एक भारतीय के अकाउंट में 15-15 लाख जमा करा दूंगा। 2016 में उन्होंने बात बदलते हुए कहा कि नोटबंदी देश से काला धन खत्म कर देगी। 2018 में वो कहते हैं- भारतीयों का स्विस बैंक में जमा पैसे में पचास फीसदी बढ़त हुआ और ये व्हाइट मनी है। स्विस बैंक में कोई काला धन है ही नहीं'

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री को घेरा है और कहा है कि स्विस बैंकों में काला धन 50 फीसदी बढ़कर 7000 करोड़ रुपये हुआ। वादा था विदेशी बैंकों से 100 दिनों में 80 लाख करोड़ रुपये वापस लाने का। जुमले बने "अच्छे दिन, कहां गये वो सच्चे दिन?

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार की तरफ से सफाई देते हुए कहा है कि भारत और स्विटजरलैंड के बीच समझौता है। 1 जनवरी 2018 से इस वित्तीय साल के खत्म होने तक सारा डाटा हमें उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसलिये अभी से इस पर किसी तरह का अनुमान लगाया जाना ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+