नार्थ-ईस्ट के छात्रों से मिले राहुल गांधी, कहा नीडो को जरूर मिलेगा इंसाफ
छात्रों और नि़डो के दोस्तों की मांग है कि नीडो को मौत देने वाले लोगों और गैरजिम्मेदार पुलिस के खिलाफ सख्त से सख्त और तत्काल कार्रावाई हो।
लोग जंतर -मंतर पर कैंडल मार्च कर रहे थे कि इसी बीच छात्रों से मिलने के लिए कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी सोमवार की शाम को जंतर-मंतर पहुंचे और छात्रों के साथ वक्त बिताकर उनके दुख को समझने की कोशिश की और वादा किया कि नीडो को इंसाफ जरूर मिलेगा।
राहुल ने कहा कि मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर और बहुत जल्द होगी। राहुल ने छात्रों के एक समूह से कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को इस संबंध में चिट्ठी लिखेंगे। राहुल ने गमगीन छात्रों के साथ बैठकर उनलोगों का दर्द बांटने की भी कोशिश की।
इस बारे में अरुणाचल प्रदेश छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष जे. टी. तागम ने मीडिया को बताया, "हमने राहुल गांधी को एक ज्ञापन सौंपा, तथा उन्होंने गृह मंत्री तक इस मामले को ले जाने का आश्वासन दिया।"
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के एक कांग्रेसी विधायक नीदो पवित्रा के बेटे निडो तानिया की दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में निडो की पोशाक को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद कथित तौर पर दो दुकानदारों द्वारा बुरी तरह पिटाई किए जाने से 30 जनवरी को मौत हो गई थी।
इसी बात को लेकर दिल्ली में पूर्वोत्त्र क्षेत्र के छात्र और लोग प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। हालांकि इसकी मजिस्ट्रेट जांच हो रही है लेकिन नीडो के लिए छात्र त्वरित जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 6 लोगों पर नीडो की हत्या का आरोप है।
सलमान खान की तरह सीना ठोंक कर बोले राहुल. हारा तो सारी जिम्मेदारी मेरी













Click it and Unblock the Notifications