राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज- चीन ने ले ली हमारी जमीन, क्या ये भी 'एक्ट ऑफ गॉड'?
नई दिल्ली: लद्दाख में पिछले चार महीनों से चीन सीमा पर विवाद जारी है। चीन लगातार भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। जिसको भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके बावजूद भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आरोप है कि चीन ने लद्दाख में भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है और मोदी सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। इससे पहले उन्होंने विवादित इलाकों की सैटेलाइट इमेज जारी कर चीनी सेना के अतिक्रमण को दिखाया था।
Recommended Video

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। भारत सरकार इसे हासिल करने की योजना बना रही है? या एक्ट ऑफ गॉड बताकर इसे भी छोड़ा जा रहा है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने जीडीपी गिरने की वजह एक्ट ऑफ गॉड यानी कोरोना महामारी को बताया था।
वहीं 14 सितंबर से संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार को पूरी तरह से घेरने की प्लानिंग कर ली है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, गिरती जीडीपी, चीन के साथ सीमा विवाद जैसे कई मुद्दों पर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में संसद सत्र के दौरान इन मुद्दों पर जमकर हंगामा होने की उम्मीद है।
बेरोजगारों को भी राहुल का साथ
राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर #SpeakUpForJobs नाम से कैंपेन शुरू किया। इसके तहत उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया। जिसमें कहा गया कि मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे लॉकलाउन लागू कर दिया। जिस वजह से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और जीडीपी ग्रोथ रेट में 23 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही लाखों लोगों की नौकरियां गईं, साथ ही छोटे मध्यम व्यापार तबाह हो गए। ऐसे में हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओं और गरीबों को तुरंत न्याय दे, यानी 12 महीने के लिए प्रतिमाह 6000 रुपये दे।












Click it and Unblock the Notifications