लॉकडाउन के बीच राहुल गांधी की मांग, मिडिल-ईस्ट में फंसे भारतीय श्रमिकों को वापस लाए सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मिडिल-ईस्ट में भारतीय श्रमिकों को वापस लाने की मांग की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से इसकी मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना संकट और कामकाज बंद होने के कारण हजारों भारतीय श्रमिक परेशान हैं और घर वापसी को बेचैन हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे इन भाई-बहनों को घर लाने के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की जानी चाहिए।
Recommended Video

राहुल गांधी ने कहा कि क्वारंटाइन की योजना भी तैयार की जानी चाहिए। बता दें कि कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के कारण कई देशों में भारतीय नागरिक फंसे हैं। लॉकडाउन के कारण अभी अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवाएं पूरी तरह से स्थगित हैं, इस दौरान राहत कार्य में जुटी विमानन कंपनियां ही जरूरी उपकरणों के साथ उड़ान भर रही हैं।
इसके पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत ने टेस्टिंग किट खरीदने में काफी देर की और अब उसके पास इन किट्स की काफी ज्यादा किल्लत है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रति 10 लाख की आबादी में सिर्फ 149 भारतीयों का टेस्ट किया जा रहा है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो हम लाओस(157), नाइगर (182), हॉन्ड्रस (162) जैसे देशों की कतार में खड़े हैं।
राहुल ने कहा था कि अधिक संख्या में लोगों का टेस्ट ही इस वायरस के खिलाफ बड़ा हथियार है। मौजूदा समय में हम इस लड़ाई मे कहीं नहीं टिकते हैं। ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने कोरोना संकट के बीच केंद्र पर निशाना साधा है। इससे पहले, पीएम मोदी के संबोधन से पहले सोमवार को राहुल गांधी ने कहा था कि किसानों, दिहाड़ी मज़दूरों, व्यापारियों, सभी को एक पैमाने से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा था कि देश को 'स्मॉर्ट' समाधान की ज़रूरत है।












Click it and Unblock the Notifications