डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछे 3 सवाल, पूछा-कंट्रोल करने का प्लान
नई दिल्ली, जून 25: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर लगातार मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मोदी सरकार से देश में मौजूद डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर तीन सवाल किए हैं। राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के कई मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार से सवाल किया कि इसकी रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जांच क्यों नहीं हो रही है।
Recommended Video


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट में कहा, डेल्टा प्लस वेरिएंट पर मोदी सरकार से प्रश्न- इसकी जांच व रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही? वैक्सीन इसपर कितनी प्रभावशाली हैं व पूरी जानकारी कब मिलेगी? तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने का क्या प्लान है? वहीं कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राहुल गांधी केंद्र सरकार पर तंज कस चुके हैं। 23 जून को उन्होंने कहा था कि, कोरोना वैक्सीनेशन जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, हमारा देश सुरक्षित नहीं है। अफसोस, केंद्र सरकार पीआर इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्वेत पेपर जारी कर कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा कि दुनिया को पता है कि तीसरी लहर आने जा रही है। हम कह रहे हैं कि सरकार को तीसरी लहर के लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए। हमारा लक्ष्य ये है पहली और दूसरी लहर में जो कोविड मैनेजमेंट विनाशकारी रहा है, ऑक्सीजन और दवा की जिस तरह की किल्लत रही, अब तक वो आगे नहीं होना चाहिए।
देश मे कोरोना वायरस की दूसरी लहर में वायरस के डेल्टा वेरिएंट ने तबाही मचाई थी। अब इसके डेल्टा वेरिएंट के प्लस वेरिएंट को लेकर लोगों को डर सताने लगा है। माना जा रहा है कि देश में तीसरी लहर इस वेरियंट के चलते आ सकती है। अब तक इस वेरिएंट से संक्रमित 40 से ज़्यादा केस सामने आ चुके हैं, जिसमें सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। वहीं कुछ मामले केरल में भी सामने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications