Farmers Protest: राहुल गांधी का मोदी सरकार से तीखा सवाल, और कितने किसानों को कुर्बानी देनी होगी?

Farmers Protest: राहुल गांधी का मोदी सरकार से तीखा सवाल, और कितने किसानों को कुर्बानी देनी होगी?

Congress Rahul Gandhi on Farmers Protest: नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 22 दिनों ने किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के नाम पर अब देश में राजनीति होने लगी है। सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टियां एक-दूसरे पर किसानों के नुकसान और फायदे को लेकर आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांदी ने एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार (18 दिसंबर) मोदी सरकार से तीखे सवाल करते हुए ट्वीट किया, ''और कितने किसानों को कुर्बानी देनी होगी?''

Recommended Video

    Farmers Protest: Rahul Gandhu का PM Modi पर वार, बोले- 'आदत के अनुसार मोदी जी ने..' | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    राहुल गांधी ने किसानों की मौत वाली अखबार की एक रिपोर्ट को शेयर कर लिखा, ''और कितने अन्नदाताओं को कुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी कानून कब खत्म किए जाएंगे?'' राहुल गांधी अपने ट्वीट से लगातार बीजेपी और मोदी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

    राहुल गांधी ने अपने पिछले ट्वीट में किसानों आंदोलन के समर्थन में खुद को गोली मारने वाले संत बाबा राम सिंह जी की मौत पर भी सरकार पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने लिखा था, ''करनाल के संत बाबा राम सिंह जी ने कुंडली बॉर्डर पर किसानों की दुर्दशा देखकर आत्महत्या कर ली। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और श्रद्धांजलि। कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं। मोदी सरकार की क्रूरता हर हद पार कर चुकी है। जिद छोड़ो और तुरंत कृषि विरोधी कानून वापस लो!''

    किसानों की मांग है कि तीनों नए कृषि कानून सरकार वापस ले। जबकि सरकार का कहना है कि इस समस्या के लिए वो बातचीत करना चाहते हैं फिर इसका हल निकाला जाएगा। लेकिन किसानों ने साफ कर दिया है कि वो सरकार से इस मुद्दे पर बात करना नहीं चाहते हैं उनकी एक ही मांग है कि इस कानून को वापस लिया जाए।

    गुरुवार (17 दिसंबर) को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम एक आठ पन्नों का एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को समझाने की कोशिश की है। नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने पत्र में किसानों को भरोसा दिलाया है कि मौजूदा मंडी और एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+