व्यापमं घोटाला: पत्रकार अक्षय सिंह का अंतिम संस्कार, घाट पर पहुंचे राहुल गांधी और केजरीवाल

नई दिल्ली। व्यापमं घोटाले की कवरेज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले पत्रकार अक्षय सिंह का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। अक्षय की शनिवार को मध्य प्रदेश में मौत हो गई थी।

Rahul Gandhi, Kejriwal attend cremation of journalist Akshay Singh

उनके पार्थिव शरीर को रविवार को झाबुआ से दिल्ली लाया गया। वह मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के संबंध में हाल ही में हुई मौतों की कवरेज करने के लिए मध्यप्रदेश गए थे। पत्रकार अक्षय के अंतिम संस्कार में उनके परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हुए। दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कांग्रेस नेता अजय माकन और दिल्ली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी निगमबोध घाट पहुंचे। केजरीवाल और राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की।

अक्षय सिंह शनिवार को घोटाले की आरोपी नम्रता डमोर के परिवार से बातचीत करने के लिए झाबुआ के मेघनगर में थे। नम्रता भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने आईएएनएस से कहा था कि अक्षय सिंह और उनके दो सहयोगियों ने एक घंटे तक नम्रता के परिवार का साक्षात्कार लिया, इसके बाद वह अचानक बीमार पड़ गया। अक्षय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+