स्‍वामी की मांग, जयललिता की सेहत ठीक नहीं इसलिए तमिलनाडु में लागू हो राष्‍ट्रपति शासन

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग की है। उन्‍होंने इस संबंध में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखी है।

Subramanian Swamy

उल्‍लेखनीय है कि स्वामी ने राजनाथ को यह चिट्ठी तमिलनाडु की सीएम जयललिता की तबीयत ठीक नहीं होने के चलते लिखा है। इस पत्र में स्वामी ने लिखा, "अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने तय किया है कि जयललिता को इलाज के लिए अभी कुछ दिन हॉस्पिटल में ही रहना होगा।

ऐसे में सरकार को 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए ताकि जयललिता पूरा इलाज करा सके।" स्वामी ने आगे कहा कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।

वहीं आज जयललिता से मिलने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपोलो हॉस्‍पिटल पहुंचे। राहुल गांधी ने जयललिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्‍पताल से निकलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि जयललिता जी की सेहत में सुधार है और पूरी उम्‍मीद है कि वो बहुत जल्‍द बाहर आ जाएंगी।

Rahul Gandhi arrives at Apollo Hospital, Chennai to pay a visit to Jayalalithaa

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयललिता को अभी कुछ दिन हॉस्पिटल में ही रहना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+