राहुल गांधी का बड़ा फैसला: सीपी जोशी की जगह बिहार कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए शक्ति सिंह गोहिल

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहम फैसला लेते हुए शक्ति सिंह गोहिल को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. सीपी जोशी अब तक बिहार के प्रभारी थे, उनकी जगह शक्ति सिंह गोहिल को पार्टी ने बिहार का प्रभारी बनाया है। आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ बिहार में जिस तरह से हालात बदल रहे हैं ऐसे में पार्टी ने ये अहम फैसला लिया है। कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने इस फैसले के ऐलान करते हुए शक्ति सिंह गोहिल को बिहार के प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्त करने का आदेश जारी किया।

सीपी जोशी के जगह शक्ति सिंह गोहिल को जिम्मेदारी

सीपी जोशी के जगह शक्ति सिंह गोहिल को जिम्मेदारी

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति सिंह गोहिल को बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया है। डॉ. सीपी जोशी अब तक बिहार कांग्रेस के प्रभारी थे। बिहार में पार्टी के प्रभारी के तौर पर सीपी जोशी के किए गए कार्य की तारीफ की गई है। पार्टी ने डॉ. सीपी जोशी के बिहार के प्रभारी के तौर पर किए गए कार्य और उनके योगदान की सराहना की है। इसी के साथ उनकी जगह अब ये जिम्मेदारी शक्ति सिंह गोहिल को दी गई है।

शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं

शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं

शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वकालत और पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके 57 वर्षीय शक्ति सिंह गोहिल गुजरात सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। शक्ति सिंह गोहिल गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे हैं। शक्ति सिंह गोहिल का संबंध प्रतिष्ठित राजघराने से है, राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। गोहिल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

सीपी जोशी अब तक थे बिहार कांग्रेस के प्रभारी

सीपी जोशी अब तक थे बिहार कांग्रेस के प्रभारी

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अहम फैसला लेते हुए पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को पार्टी का संगठन महासचिव बनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी की जगह अशोक गहलोत को ये जिम्मेदारी दी गई। जनार्दन द्विवेदी की ओर से दस्तखत कर जारी किए प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जनार्दन द्विवेदी की जगह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+