राहुल गांधी की बिहार की जनता से अपील- वोटिंग में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा, लोकतंत्र को बनाएं मजबूत

नई दिल्ली: बिहार की 78 विधानसभा सीटों पर आज अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। सीमांचल और मिथिलांचल में हो रहे ये चुनाव काफी अहम हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक ये सीटें बिहार में एनडीए और महागठबंधन का भविष्य तय करेंगी। बिहार में एक ओर नीतीश और पीएम मोदी की जोड़ी है, तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की। आज अंतिम चरण के मतदान के बाद 10 नवंबर को बिहार चुनाव के परिणाम आएंगे। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार की जनता से खास अपील की है।

bihar

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- "आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी वोटरों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करें"। ये चुनाव कांग्रेस के लिए काफी अहम हैं। जिस वजह से उन्होंने महागठबंधन के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कीं। राहुल का दावा है कि बिहार की जनता नीतीश के झूठे वादों से तंग आ गई है, जिस वजह से इस बार वहां महागठबंधन की सरकार बनेगी।

प्रचार के आखिरी दिन कही ये बात
वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- हो जाओ तैयार, अब महागठबंधन सरकार...आप तक पहुंचाएगी रोजगार...किसान का कर्ज माफ...बिजली बिल हाफ...बेटियों को मुफ्त शिक्षा और इन्साफ...सब वर्गों की तरक्की से बाधाएं साफ...उद्योग-व्यापार लगाएंगे...नया बिहार बनाएंगे। अंत में राहुल गांधी ने कहा- "बोले_बिहार_महागठबंधन_सरकार"।

राहुल ने जमकर उठाए ये मुद्दे
मौजूदा वक्त में बिहार कोरोना महामारी से प्रभावित है। साथ ही लॉकडाउन में बिहार के लोगों के पलायन का दर्द साफतौर पर दिखा। जिस वजह से राहुल गांधी ने बिहार में बेरोजगारी का मुद्दा जोरशोर से उठाया। इसके साथ ही महागठबंधन ने 10 लाख नौकरियों का वादा कर दिया। वहीं जो कृषि कानून मोदी सरकार ने संसद में पास करवाया था, उसकी खामियां बताकर भी राहुल गांधी ने किसानों को महागठबंधन की ओर लुभाने की कोशिश की।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: 100 साल के बुजुर्ग खाट पर बैठकर Vote डालने पहुंचे | Katihar | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+